इतिहास के पन्नों में 22 नवंबर

0

जर्नलिस्ट कैफे खबरों के साथ-साथ आपको देश-विदेश में घटित घटनाओं के बारे में भी जानकारियां देता है। हर दिन सुबह तारीख के हिसाब से इतिहास में घटित घटनाओं के बारे में हम आप को बताते हैं। जिससे तमाम तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को इतिहास से संबंधित घटनाओं के बारे में पता चल सके। आज का इतिहास के माध्यम से जर्नलिस्ट कैफे उन लोगों के बारे में आपको बताता है जिन्होंने इस देश के लिए अपना सबकुछ बलिदान कर दिया, साथ ही आज के दिन देश-विदेश की राजनीति में ऐसा क्या हुआ जो इतिहास के पन्नों में स्वर्ण अक्षरों में दर्ज हो गया।
22 नवंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएं
1920 – ‘हकीम अजमल ख़ान जामिया’ के पहले चांसलर बने।
1963 – डलास (टेक्सास) में सं.रा. अमेरिका के राष्ट्रपति जॉन एफ़, केनेडी की हत्या।
1968 – मद्रास राज्य का नाम बदलकर तमिलनाडु करने के प्रस्ताव को लोकसभा से स्वीकृति मिली।
1971 – भारत और पाकिस्तान ने एक दूसरे की हवाई सीमाओं का उल्लंघन किया और दोनों देशों के बीच हवाई संघर्ष शुरू हुआ।
1975 – जुआन कार्लोस स्पेन के राजा बने।
1990 – ब्रिटिश प्रधानमंत्री मार्गरेट थैचर द्वारा त्यागपत्र की घोषणा।
1997 – भारत की डायना हेडेन विश्व सुंदरी बनी।
1998 – बांग्लादेश की विवादास्पद लेखिका तस्लीमा नसरीन ने ढाका की अदालत में आत्मसमर्पण किया।
2000 – पाकिस्तान व ईरान पर संयुक्त राज्य अमेरिका द्वारा प्रतिबंध।
2002 – मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता के आयोजन के विरोध में नाइजीरिया में भड़के दंगे में सैंकड़ों लोग मारे गये।
2006 – भारत और वैश्विक कंसोर्टियन के छह अन्य देशों ने सूर्य की तरह ऊर्जा पैदा करने वाले प्राथमिक फ़्यूजन रिएक्टर की स्थापना करने के लिए पेरिस में ऐतिहासिक समझौता किया।
2007 – ब्रिटेन में अवैध प्रवासी की समस्या पर काबू पाने के लिए कड़ी घोषणायें की गईं।
2008 – भारती क्रिकेट टीम के कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी ने अपना पद छोड़ने की धमकी दी। हिन्दी के प्रख्यात कवि कुंवर नारायण को वर्ष 2005 के ज्ञानपीठ पुरस्कार हेतु चुना गया।
Also Read : इतिहास के पन्नों में 20 नवंबर

22 नवंबर को जन्मे व्यक्ति
1830 – झलकारी बाई- झाँसी की रानी लक्ष्मीबाई की नियमित सेना में, महिला शाखा ‘दुर्गा दल’ की सेनापति|
1882 – वालचंद हीराचंद – भारत के प्रसिद्ध उद्योगपतियों में से एक थे।
1892 – मीरा बेन – एक ब्रिटिश सैन्‍य अधिकारी की पुत्री, जिन्होंने ‘भारतीय स्वतंत्रता संग्राम’ में महात्मा गाँधी के सिद्धांतों से प्रभावित होकर खादी का प्रचार किया।
1899 – शहीद लक्ष्मण नायक, वरिष्ठ भारतीय स्वतंत्रता सेनानी।
1916 – शांति घोष, वरिष्ठ भारतीय स्वतंत्रता सेनानी।
1939 – मुलायम सिंह यादव – ‘समाजवादी पार्टी’ के मुखिया और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री
1963 – पुष्पेन्द्र कुमार गर्ग – नौकायन में भारत के प्रसिद्ध खिलाड़ियों में गिने जाते हैं।
22 नवंबर को हुए निधन
2016-
राम नरेश यादव- मध्य प्रदेश के पूर्व राज्यपाल और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री
विवेकी राय – हिन्दी और भोजपुरी भाषा के प्रसिद्ध साहित्यकार थे।
1967- तारा सिंह- प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ तथा कट्टर सिक्ख नेता।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)
Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More