मुख्यमंत्री नीतीश ने ईद का मनाया जश्न, दी मुबारकबाद

0

बिहार की राजधानी पटना समेत पूरे राज्य में सोमवार को अमन और सद्भावना का पर्व ईद-उल-फितर धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस मौके पर ईदगाहों और मस्जिदों में ईद की विशेष नमाज अदा की गई। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार(Nitish Kumar) ने भी गांधी मैदान पहुंचकर नमाजियों से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी और समाज में मोहब्ब्त और प्रेम, सदभाव बने रहने की कामना की।

पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में भी बड़ी संख्या में मुस्लिम संप्रदाय के लोगों ने एकत्र होकर ईद की नमाज अदा की। इस मौके पर बच्चों में खास उत्साह देखा गया।

पटना के प्रसिद्घ खानकाह मजीबिया और इमारत-ए-शरिया में भी नामाजियों ने ईद की नमाज अदा की और एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी।

Also read : छग : 56 घंटे चला ऑपरेशन प्रहार, 24 नक्सली ढेर, 3 जवान शहीद

पटना जंक्शन के जामा मस्जिद, फुलवारी शरीफ, गुलजारबाग के शाही ईदगाह में रमजान के पाक महीने में रोजा रखने के बाद ईद के मौके पर मस्जिदों और ईदगाहों में हजारों की संख्या में अकीदतमंदों ने नवाज अदा कर अल्लाह ताला से दुआए मांगी।

पटना सिटी के गुलजारबाग स्थित शाही ईदगाह में हजारों की संख्या में अकीदतमंदों ने ईद का नमाज अदा की।

राज्य के भागलुपर, सीवान, किशनगंज, मोतिहारी, मुजफ्फपुर, बेगूसराय सहित राज्य के अन्य जिलों में भी सामूहिक नमाज का आयोजन किया गया। इन क्षेत्रों में भी भाईचारे के पर्व ईद को मनाया गया। ईद को लेकर पूरे राज्य में सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More