जाने कौन होगा भाजपा का नया राष्ट्रीय अध्यक्ष…

0

भारतीय जनता पार्टी में सबसे महत्वपूर्ण पद के लिए दोबारा चुनाव होने वाले हैं। दरअसल भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर अमित शाह का तीन साल का कार्यकाल पूरा हो चुका है। जिसके बाद अब नये राष्ट्रीय अध्यक्ष की नियुक्ति के लिए पार्टी के आंतरिक संगठन के लिए चुनाव होने वाले हैं। बता दें कि माना जा रहा है अमित शाह  दोबारा पार्टी अध्यक्ष पद को संभालेंगे।

प्रदेश इकाइयों के प्रमुखों और महासचिवों के साथ अमित शाह करेंगे बैठक:

गुरूवार को बीजेपी अध्यक्ष रहे अमित शाह पार्टी की प्रदेश इकाइयों के प्रमुखों और महासचिवों के साथ एक बैठक करने वाले है, जिसमें बूथ स्तर से ऊपर के संगठनात्मक चुनावों और सदस्यता अभियान के कार्यक्रम पर फैसला किया जा सकता हैं।

वहीं माना जा रहा है कि बीजेपी शासित तीन राज्यों- हरियाणा, झारखंड और महाराष्ट्र- में विधानसभा चुनाव इस साल के आखिर में होने हैं, ऐसे में पार्टी अमित शाह को राष्ट्रीय अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी निभाने को कह सकती है।

Read Also : RSS नेता इन्द्रेश कुमार ने मुस्लिमों से कहा, दे दो तलाक…

साल की शुरुआत में ही हो चुका शाह का कार्यकाल समाप्त:

गौरतलब है कि बीजेपी अध्यक्ष के तौर पर शाह का तीन साल का कार्यकाल इस साल की शुरूआत में समाप्त हो गया था लेकिन उन्हें इस पद पर बने रहने को कहा गया था। ऐसा लोकसभा चुनाव के मद्देनजर किया गया था।

कब तक होगा चुनाव:

बता दे कि संगठनात्मक चुनाव पूरा होने में कई महीने का वक्त लग सकता है। नये पार्टी अध्यक्ष का चुनाव अक्टूबर- नवंबर के महीने तक पूरा हो सकता है। पार्टी का संसदीय बोर्ड (इसकी निर्णय लेने वाली शीर्ष संस्था) इस अवधि के लिए एक नये अध्यक्ष को नियुक्त कर सकता है। हालांकि, यह बहुत हद तक इस बात पर निर्भर करेगा कि अब केंद्रीय गृह मंत्री बन चुके शाह इस कार्य को कैसे जारी रखना चाहते हैं।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More