नया साल आने वाला है। इसके लिए तैयारियां शुरू हो गई है। भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव ने भी अपने फैंस के लिए एक खास तोहफा तैयार किया है। उनका एक गाना ‘नया साल में करब बवाल’ का वीडियो यूट्यूब पर दर्शकों को बीच छाया हुआ है।
गाने को खेसारी लाल यादव और खूशबू तिवारी ने मिलकर गया है। इसके बोल यादव राज ने लिखे हैं। गाने को संगीत रोशन हगड़े ने दिया है। इस गाने को अब तक 4,292,674 व्यूज मिल चुके हैं। यह गाना यूट्यूब पर 24 दिसंबर 2019 को प्रीमियर्ड किया गया था।
यहां देखें गाना-
पैशन के लिए छोड़ी फोर्स की नौकरी-
खेसारी लाल यादव का रियल नेम शत्रुघ्न यादव है। एक समय ऐसा था जब खेसारी लाल अपना गुजारा चलाने के लिए लिट्टी-चोखा बेचा करते थे।
बिहार के सीवान जिले के रहने वाले खेसारी को पहली सफलता उनके भोजपुरी एलबम ‘माल भेटाई मेला’ से मिली थी।
2012 में आई फिल्म ‘साजन चले ससुराल’ से वो रातोंरात भोजपुरी सिनेमा के स्टार बन गए। अपने एक्टिंग और गायकी के पैशन को फॉलो करने के लिए उन्होंने फोर्स की नौकरी भी छोड़ दी थी।
यह भी पढ़ें: खेसारी लाल यादव की फिल्म ‘संघर्ष’ को मिले इतने करोड़ Views
यह भी पढ़ें: इस भोजपुरी गाने में दिखे खेसारी के जबरदस्त डांस मूव्स, दस दिन में मिले 15 लाख व्यूज
(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)