चोटिल थॉमस 3 सप्ताह के लिए football मैदान से बाहर

0

बायर्न म्यूनिख के खिलाड़ी थॉमस मुलर जांघ में चोट के कारण तीन सप्ताह के लिए फुटबाल मैदान से बाहर हो गए हैं। जर्मनी के क्लब बायर्न ने यह जानकारी दी है।

also read : HAPPY BDAY SAHWAG : तिहरा शतक लगाने वाले भारत के इकलौते बल्लेबाज

मांसपेशियों में खिंचाव की समस्या हुई थी

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, शनिवार रात को हैम्बर्ग के खिलाफ जर्मन लीग में खेले गए मुकाबले के दौरान मुलर को जांघ में चोट लगी थी। उन्हें दाहिनी जांघ की ऊपरी मांसपेशियों में खिंचाव की समस्या हुई थी।

also read : …तो क्या साल के अंत तक सात फेरों में बंध जायेंगे ‘विराट अनुष्का’

कोरेंटिन टोलिसो ने बायर्न के लिए गोल दागा था

जर्मन लीग में खेले गए इस मैच में बायर्न ने हैम्बर्ग को 1-0 से मात दी। इस मैच में मुलर से मिले पास की मदद से कोरेंटिन टोलिसो ने बायर्न के लिए गोल दागा था।

also read : नोटबंदी : अर्थव्यवस्था हिली, जीडीपी गिरी, सरकार पर भरोसा घटा

जो जर्मन कप और जर्मन लीग में खेले जाएंगे

मुलर के बाहर होने का मतलब है कि बायर्न आगामी सप्ताहों में अपने सबसे अहम खिलाड़ी के बगैर मैदान पर उतरेगा। चोटिल होने के कारण मुलर क्लब के साथ लेपजिग के खिलाफ दो मुकाबले नहीं खेल पाएंगे, जो जर्मन कप और जर्मन लीग में खेले जाएंगे।

also read : OMG : अम्बानी के ड्राइवर को मिलती हैं इतनी सैलरी…

मुकाबले में भी टीम में शामिल नहीं हो पाएंगे

इसके अलावा, मुलर यूईएफए चैम्पियंस लीग में सेल्टिक के खिलाफ खेले जाने वाले मुकाबले में भी टीम में शामिल नहीं हो पाएंगे।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More