ओरिएण्टल बैंक ऑफ़ कॉमर्स के भी बकायेदार हैं नीरव मोदी और मेहुल चौकसी

0

देश में पंजाब नेशनल बैंक के घोटाले के आरोपी नीरव मोदी और मेहुल चौकसी ओरिएण्टल बैंक ऑफ़ कॉमर्स के भी बकायेदार हैं। बीते शुक्रवार को बैंक ने इसकी जानकारी दी। बैंक द्वारा दी गयी जानकारी के मुताबिक, PNB घोटाले के आरोपी नीरव मोदी और मेहुल चौकसी ओरिएण्टल बैंक ऑफ़ कॉमर्स के 289 करोड़ रुपये के भी बकायेदार हैं।

पिछले साल फरवरी में हुआ था PNB घोटाले का खुलासा:

गौरतलब है कि, PNB में 13700 करोड़ रुपए के घोटाले का खुलासा पिछले साल फरवरी में हुआ था। इससे पहले ही नीरव, मेहुल और उनके परिवार विदेश भाग चुके थे। यह पता लगने के बाद ओबीसी ने 21 मार्च 2018 को नीरव और मेहुल के कर्ज एनपीए घोषित कर दिए थे।

हालाँकि, मामले में OBC पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। मसलन, OBC ने नीरव और मेहुल पर बकाया की जानकारी देने में 18 महीने क्यों लगा दिए? पीएनबी में मर्जर से पहले यह जानकारी देने की मंशा क्या है? वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पिछले दिनों 10 बैंकों के मर्जर का ऐलान किया था। ओबीसी और यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया का पीएनबी में विलय किया जाएगा।

ज्ञात हो कि, एसबीआई ने भी इसी साल चौकसी और उसके परिवार पर 405 करोड़ रुपए बकाया होने की जानकारी दी थी। इससे दो दिन पहले ही चौकसी ने भारत की नागरिकता छोड़ी थी। वह वेस्टइंटीज के एंटीगुआ एंड बारबुडा आईलैंड में रह रहा है।

बीते 19 मार्च को लन्दन में गिरफ्तार किये गए थे नीरव मोदी:

ज्ञात हो कि, नीरव मोदी लंदन की वांड्सवर्थ जेल में है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की अपील पर जारी प्रत्यर्पण वारंट के आधार पर लंदन की पुलिस ने 19 मार्च को उसे गिरफ्तार किया था। उसकी जमानत अर्जी 4 बार खारिज हो चुकी है।

ये भी पढ़ें: दारोगा ने खाकी को किया शर्मसार, FIR लिखाने आई महिला से की वो डिमांड

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More