जींस में करवाया सोने का पेंट, एयरपोर्ट पर ऐसे अरेस्ट हुआ तस्कर…

0

सोने की तस्करी के लिए तस्कर तरह-तरह के तरीके अपना रहे हैं। कई बार तो ऐसा तरीका देखने को मिलता है जिसे देखकर हैरानी होती है।

ताजा मामला कन्नूर एयरपोर्ट का है। यहां जींस में पेंट करवाकर सोने की तस्करी हो रही थी। मामला खुलने के बाद हर कोई दंग है।

सोमवार सुबह कन्नूर हवाई अड्डे पर सीमा शुल्क की एयर इंटेलिजेंस यूनिट (एआईयू) ने 14.69 लाख रुपये (14,69,230 रुपये) मूल्य का 302 ग्राम सोना जब्त किया।

यह सोना एक जींस में पेंट की लेयर करके लाया जा रहा था। तलाश की दौरान संदेह होने पर अधिकारियों ने युवक के कपड़े उतरवाए।

युवक ने डबल लेयर वाली पैंट पहन रखी थी। इसमें बीच में उसने बहुत पतले पेस्ट के रूप में सोना छुपाया था।

जींस की दो परतों को अलग किया गया है। दोनों पर्तों के बीच में कपड़े पर पीले रंग का पेंट जैसा लगा है।

यह भी पढ़ें: जब ऐन मौके पर टूट गई प्रियंका चोपड़ा की ड्रेस की जिप, अनहोनी से इस तरह बचीं थी देसी गर्ल

यह भी पढ़ें: स्टेज परफॉर्मेंस करते हुए निक ने प्रियंका को बोला ‘I Love You’, शरमा गईं देसी गर्ल

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप हेलो एप्प इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More