MTV इंडिया म्यूजिक समिट का आगाज

0

गीतकार प्रसून जोशी और संगीतकार शंकर महादेवन ने शनिवार को एमटीवी इंडिया म्यूजिक समिट 2017 की शुरुआत अपने गीत ‘एक सच्चा सुर’ के लांच के साथ की। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम लोगों को भारतीय संगीत से रूबरू कराएगा।

 also read : नासा इंसानों को फिर से चांद पर भेजेगा : पेंस

जोशी ने इस गीत को लिखा है और महादेवन ने इसे अपनी आवाज दी है

यह समिट 27 अक्टूबर से 29 अक्टूबर के बीच जयपुर के फेयरमॉन्ट में होगा, जिसमें हिंदुस्तानी, कर्नाटक, जैज, लोकगीत, भक्ति और इलेक्ट्रॉनिका संगीत सहित कई शैलियों की प्रस्तुतियां होंगी।

रांची T20 : इंद्रदेव भी नही रोक सके टीम इंडिया की राह, सीरीज में 1-0 से आगे भारत

हम मानते हैं कि हम सभी को संगीत सुनने की जरूरत है

जोशी ने कार्यक्रम के बारे में बात करते हुए कहा, “हम सब यहां क्यों हैं क्योंकि हम मानते हैं कि हम सभी को संगीत सुनने की जरूरत है। हमारे जीवन में कुछ गड़बड़ियां हैं जिन्हें हमें दबाना नहीं चाहते हैं।

सीएम नीतीश की मुहिम ने कई दूल्हों को पहुंचाया जेल

अपनी पहचान को फिल्म संगीत में शामिल कर लिया है

उन्होंने कहा, “लेकिन मुझे ऐसा महसूस होता है कि संगीत के हर रूप ने अपनी पहचान को फिल्म संगीत में शामिल कर लिया है। कहीं न कहीं हम अपना लोक संगीत खो चुके हैं। हमारे पूर्वजों के प्रयासों से हमें शास्त्रीय संगीत मिला था। यह कार्यक्रम लोगों के बीच हमारे अपने संगीत को पेश करने का एक प्रयास है।

‘रंग दे बसंती’ मॉरीशस फिल्मोत्सव में दिखाई जाएगी

अमेरिकी सैक्सोफोन वादक जॉर्ज ब्रूक्स सहित कई शख्सियतें प्रस्तुतियां देंगी

इस समिट में ठुमरी की रानी कही जाने वाली गिरिजा देवी, पंडित जसराज, टी.एम. कृष्णा, सितार वादक सुजात खान, अमेरिकी सैक्सोफोन वादक जॉर्ज ब्रूक्स सहित कई शख्सियतें प्रस्तुतियां देंगी।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More