लखनऊ के हजरतगंज का नाम अब ‘अटल चौक’

0

नवाबी शहर लखनऊ की धड़कन हजरतगंज को नया नाम मिला है। अब यूपी की राजधानी लखनऊ स्थित प्रसिद्ध हजरतगंज चौराहे का नाम अटल चौराहा हो गया है।

इसके साथ ही इस्माईलगंज स्थित नगर निगम डिग्री कॉलेज भी अब अटल बिहारी के नाम से जाना जाएगा। ये दोनों नाम पूर्व प्रधानमंत्री की याद में नगर निगम द्वारा बदले गए हैं।

शहर के पसंदीदा नेता और पूर्व प्रधानमंत्री की याद में नगर निगम ने गुरुवार को ये दोनों नाम बदले। साथ ही उनके नाम पर रहीमाबाद में 5 हेक्टेयर में अटल उदय वन बनाने का भी फैसला किया है।

बढ़ जाएगी चौराहे की गरिमा-

शहर के सबसे व्यस्त हजरतगंज चौराहे का नाम बदलने के बाद मेयर संयुक्ता भाटिया और नगर आयुक्त इंद्रमणि त्रिपाठी ने अटल चौक के बोर्ड का उद्घाटन किया।

इस दौरान मेयर ने कहा कि अटल चौराहा नाम मिलने के बाद इस जगह की गरिमा और बढ़ जाएगी। अपने राजनीतिक करियर में अटल का इस स्थान से बड़ा लगाव रहा था।

यह भी पढ़ें: यूपी की हर नदी और जिले में अटल जी की यादे संजोएगी योगी सरकार

यह भी पढ़ें: अटल जी की जुबान क्या फिसली, फिसल गयी थी बलरामपुर सीट

 

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More