यूपी की हर नदी और जिले में अटल जी की यादे संजोएगी योगी सरकार

0

भारत रत्न और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की अस्थियों को उत्तर प्रदेश की सभी नदियों में प्रवाहित किया जाएगा। अटल की अस्थि कलश यात्रा को यूपी के हर जिले में गली और सड़क से होते हुए गुजारा जाएगा।

अटल जी का न सिर्फ लखनऊ से बल्कि उत्तर प्रदेश से खास जुड़ाव रहा है। राजधानी लखनऊ की सड़कों खासतौर से चौक और अमीनाबाद और पुराने इलाकों में तो उनकी यादें जुड़ी है। इन सब को ध्यान में रखते हुए अटल जी की अस्थि यात्रा निकाली जाएगी। इस दौरान यूपी के सभी जिलों में खास कार्यक्रम किए जाएंगे और लोगों तक अटल जी के विचारों को पहुंचाया जाएगा।

इन नदियों में प्रवाहित की जाएगी अस्थियां

अटल जी का यूपी से खास जुड़ाव होने के कारण योगी सरकार ने उनकी अस्थियों को सभी जिलों में प्रवाहित किए जाने का फैसला लिया है।

Also Read :  अखिलेश के होटल निर्माण पर हाइकोर्ट ने लगाई रोक

अटल जी की अस्थियों को आगरा में यमुना और चंबल, बलरामपुर में राप्ती, कानपुर नगर में गंगा और कानपुर देहात में यमुना, आजमगढ़ में घाघरा और तम्सा,लखनऊ में गोमती, इलाहाबाद में गंगा, यमुना और तम्सा, अमेठी में सई और गोमती, अमरोहा में गंगा और सोत, औरैया में यमुना और सिंधु, बदायूं में गंगा, रामगंगा और सोत, बागपत में यमुना, हिण्डन व काली नदी और बहराइच में सरयू, घाघरा और करनाली और सूहेली में और बनारस की गंगा, गोमती और वरुणा में गोरखपुर में घाघरा, राप्ती रोहिन नदी और कुआनो और आमी,बलरामपुर में राप्ती में अटल जी की अस्थियों को प्रवाहित किया जाएगा।

चंबल और यमुना नदी में प्रवाहित किया जाएगा

इन नदियों के अलावा बलिया में गंगा घाघरा गण्डक और तम्सा, बांदा में केन और यमुना, बाराबंकी में घाघरा और गोमती,बरेली में रामगंगा और आरिल, बस्ती में घाघरा, कूआनो और मनोरमा, बिजनौर में गंगा और रामगंगा, बुलंदशहर और चंदौली में गंगा, चित्रकुट में यमुना, देवरिया में गण्डक, घाघरा और राप्ती, एटा में इसान और इटावा में चंबल और यमुना नदी में प्रवाहित किया जाएगा।

अटल जी की यादों को संजोएगी योगी सरकार

इतना ही नहीं योगी सरकार अटल जी से जुड़ी हर यादों को संजोने की तैयारी में है। उत्तर प्रदेश के जिन जिलों में अटल जी ने अपना समय गुजारा है योगी सरकार वहां स्मारक बनवाकर अनोखी श्रद्धांजलि देंगी। इसके लिए योगी सरकार अटल जी की याद में चार स्मारक बनाएंगे।

आगरा के बटेश्वर में अटल स्मारक बनेगा। इसके अलावा कानपुर में जहां अटल जी ने शिक्षा ग्रहण की वहां वहां एक स्मारक बनेगा, यूपी की राजधानी लखनऊ और बलरामपुर में भी अटल की याद में स्मारक बनवाने का फैसला लिया है।इतना ही नहीं योगी सरकार ने अटल जी को लेकर कई नई योजनाओं को शुरु करने और पुरानी योजनाओं का नामकरण किए जाने को लेकर जल्द फैसला ले सकती है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More