लॉकडाउन: किसी दूसरे शहर में फंसे हैं तो ऐसे पहुंचे अपने घर

0

लॉकडाउन पार्ट-3 की शुरुआत हो चुकी है। इसके साथ ही अब राज्यों की सरकारों का जोर नागरिकों को उनके घर पहुंचाने पर है। लॉकडाउन के कारण अपने घरों से दूर मजदूर घर वापसी के इंतजार में है।

इसी तरह देश के अलग-अलग राज्यों में यूपी के नागरिक फंसे हुए हैं। अपने दूसरे राज्यों में फंसे अपने नागरिकों को वापस लाने में उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। यूपी सरकार ने अब नागरिकों को घर पहुंचाने के लिए ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत कर दी है।

ये सुविधा सिर्फ यूपी के ही नागरिकों के लिए नहीं है बल्कि अगर किसी अन्य राज्य का नागरिक यूपी से अपने मूल राज्य में वापिस जाना चाहता है उनके लिए भी है। वह भी चाहे तो ऑनलाइन आवेदन कर सकता है।

पोर्टल की हुई शुरुआत-

प्रदेश सरकार ने जनसुनवाई पोर्टल jansunwai.up.nic.in शुरू ​किया है। इस पोर्टल में 2 अलग-अलग लिंक साझा किया गए हैं।

पहला लिंक है- यूपी से अन्य राज्यों में जाने वाले नागरिकों के लिए प्रवासी पंजीकरण।
दूसरा लिंक है- अन्य राज्यों से यूपी आने वाले नागरिकों के लिए पंजीकरण।

क्या करना होगा-

जनसुनवाई की इस वेबसाईट पर आपको अपनी जरूरत के लिंक पर क्लिक करना होगा। इसमें आपको अपना मोबाईल नंबर या ईमेल आईडी दर्ज करनी होगी। इसके बाद आपके मोबाईल पर OTP आएगा।

OTP को दर्ज करने के बाद आपको एक फार्म भरना होगा। जिसमें सबसे पहले आपको यात्रा की श्रेणी का चयन करना होगा। यात्रा की श्रेणी में 4 ऑप्शन दिए गए हैं: प्रवासी श्रमिक, छात्र, तीर्थयात्री, पर्यटक। इनमें से आपको एक ऑप्शन चुनना होगा।

इसके बाद आपको अपने नाम, उम्र, पहचान पत्र की जानकारी साझा करनी होगी। साथ ही यह भी बताना होगा कि आप किससे यात्रा करेंगें, अपने वाहन से या फिर सरकार द्वारा मुहैया कराए गए वाहन से।

पूछे जाएंगे ये सवाल-

इसी फॉर्म में आपसे पूछा जाएगा कि क्या आपने 14 दिन का क्वारंटीन पूरा किया है? उसके बाद आपको अपना वर्तमान पता लिखना होगा और कहां जाना है, वहां का पूरा पता दर्ज करना होगा।

इसके बाद आपका फॉर्म पूरा हो जाएगा और अधिकारियों द्वारा आपसे संपर्क किया जाएगा। यानी लॉकडाउन में फंसे नागरिकों के लिए ये एक राहत भर कदम है।

यह भी पढ़ें: सीएम योगी ने किया ये बड़ा काम, 11 लाख मजदूरों को हुआ सीधा फायदा

यह भी पढ़ें: योगी सरकार का बड़ा फैसला, दूसरे राज्यों में फंसे यूपी के मजदूरों को लाने की तैयारी

[better-ads type=”banner” banner=”104009″ campaign=”none” count=”2″ columns=”1″ orderby=”rand” order=”ASC” align=”center” show-caption=”1″][/better-ads]

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप हेलो एप्प इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More