कोरोना के बढ़ते मामलों के कारण काबुल में लॉकडाउन

0

काबुल: अफगानिस्तान प्रशासन ने देश में कोरोना के बढ़ते मामलों के कारण राजधानी काबुल में शनिवार से कम से कम तीन सप्ताह की अवधि के लिए लॉकडाउन लागू कर दिया है।

यह भी पढ़ें : खामोशी और सादगी के साथ गरीबों की सेवा का ‘जुनून’ ! आप भी करिये इन्हें सैल्युट

टोलो न्यूज के मुताबिक, शुक्रवार शाम को जनस्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा देश में कोरोनोवायरस के 15 नए मामलों की जानकारी देने के बाद लॉकडाउन लगाया गया है। इनमें 11 मामले हेरात से, तीन फराह से और एक गजनी से है। जिससे संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 110 हो गई।

यह भी पढ़ें : लॉकडाउन: बेटा गुजरात में फंसा, ट्वीट से पुलिस ने मां को पहुंचाया राशन

मंत्रालय ने कहा कि दो विदेशी राजनयिक और अफगानिस्तान में नाटो के रेजल्यूट सपोर्ट मिशन के चार सेवा सदस्य देश में कोरोना पॉजिटिव मामलों में से एक है। देश में अब तक तीन की मौत कोरोनोवायरस के कारण हुई है।

यह भी पढ़ें : लॉकडाउन को लेकर इस वकील की भावुक अपील, आप भी सुनिए

काबुल के गवर्नर मोहम्मद याकूब हैदरी ने शुक्रवार को लॉकडाउन की घोषणा करते हुए कहा कि सभी निवासियों को घर पर रहना चाहिए, गैर-जरूरी गतिविधियों से बचना चाहिए और समूह में खड़े होने से बचना चाहिए। उन्होंने कहा कि निवासियों को घर से बाहर निकालने के लिए वैध कारण प्रदान करने के लिए तैयार रहना चाहिए, जैसे कि स्वास्थ्य या सुरक्षा। उन्होंने कहा कि सभी क्रीड़ास्थल, शादी हॉल, धर्मस्थल और सार्वजनिक सभा स्थल बंद रहेंगे। टोलो न्यूज ने गवर्नर के हवाले से कहा कि सभी बसों को शहर में परिचालन बंद करनी चाहिए। किराने की दुकानों को छोड़कर सभी दुकानों को बंद रहना चाहिए।

यह भी पढ़ें : कोरोना के बीच आया ‘बर्ड फ्लू’, मुर्गियों का कत्ल शुरू

[better-ads type=”banner” banner=”104009″ campaign=”none” count=”2″ columns=”1″ orderby=”rand” order=”ASC” align=”center” show-caption=”1″][/better-ads]

 

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More