लॉकडाउन: अब दिल्ली में नहीं मिलेगी रोजमर्रा की वस्तुएं, आदेश रद्द

0

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने गुरुवार सुबह जारी उस आदेश को तत्काल प्रभाव से वापस ले लिया है, जिसमें रोजमर्रा की जरूरतों से जुड़े संस्थानों/आपूर्तिकर्ताओं को लॉकडाउन के दौरान आंशिक छूट दी गई थी। अपने ही आदेश को वापस लेने संबंधी जानकारी भी दिल्ली पुलिस आयुक्त के स्टाफ आफिसर विक्रम के. पोरवाल ने मीडिया को दी है।

यह भी पढ़ें : लॉकडाउन: DM ने की गरीबों की मदद की अपील, तो शहर में लग गई मददगारों की लाइन

डीसीपी विक्रम के. पोरवाल ने कहा, “सुबह के वक्त जारी आदेश में कई ई-कामर्स रिटेलर्स, डॉ. लाल पैथ लैब, नीड्स सुपरमार्ट, इजीडे, बिग बाजार, कुछ कोरियर कंपनियों, अमेजन, फ्लिपकार्ट, 24सेवन, जोमैटो को लॉकडाउन के दौरान भी जरूरी वस्तुओं की आपूर्ति/काम करने की इजाजत दी गई थी। इस आदेश को तत्काल प्रभाव से वापस ले लिया गया है।”

यह भी पढ़ें : विकास की राह पर खुश क्यों नहीं भारत

यह निर्णय अचानक क्यों लिया गया, इसका जवाब दिल्ली पुलिस का कोई भी अधिकारी देने को तैयार नहीं है। डीसीपी पोरवाल ने कहा, “नए आदेश शीघ्र ही जारी किए जाएंगे। पुराना आदेश तत्काल प्रभाव से वापस लिया जाता है। साथ ही इस बाबत दिल्ली पुलिस के तमाम अफसर कर्मचारियों व अन्य संबंधित यूनिट्स को भी अवगत कराया जा रहा है।”

यह भी पढ़ें : कोरोना की गिरफ्त में विश्व की प्रमुख हस्तियां

[better-ads type=”banner” banner=”104009″ campaign=”none” count=”2″ columns=”1″ orderby=”rand” order=”ASC” align=”center” show-caption=”1″][/better-ads]

यह भी पढ़ें : पोर्न देखेगा तो घर में रुकेगा यूथ

यह भी पढ़ें : पुलिस के प्रति हमें अपना नजरिया बदलना होगा : हरभजन

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More