सबरीमाला के दरवाजे खुलने से पहले बवाल, पथराव

0

केरल के प्रसिद्ध सबरीमाला मंदिर के कपाट आज खुलने जा रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट ने मंदिर में महिलाओं की एंट्री पर लगे बैन को हटा दिया था, जिसपर विवाद हो रहा है। मंदिर से जुड़े लोग और स्वामी अयप्पा के अनुयायी इस फैसले को उनकी आस्था के खिलाफ बता रहे हैं।

सबरीमाला मंदिर में सभी लड़कियों और महिलाओं को प्रवेश की इजाजत देने के सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद से मंदिर के द्वार आज खुलने जा रहे हैं। आज शाम 5 बजे सबरीमाला मंदिर के कपाट खुलने हैं।

प्रदर्शन अब धीरे-धीरे हिंसक रूप लेता जा रहा है

बुधवार को मंदिर के पास काफी बड़ी संख्या में भीड़ एकत्रित है। बड़ी संख्या में महिलाएं मंदिर में प्रवेश के लिए जा रही हैं, तो वहीं हजारों की संख्या में श्रद्धालु उन्हें रोकने की कोशिश में लगे हुए हैं। सुबह से यहां चल रहा प्रदर्शन अब धीरे-धीरे हिंसक रूप लेता जा रहा है।

02.45 PM: ‘Save Sabarimala’ कैंपेन चलाने वाले राहुल ईश्वर को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। अभी भी प्रदर्शनकारी लगातार मीडिया पर हमला कर रहे हैं।

Also Read :  ‘माया’ के घर में शिवपाल का गृह प्रवेश

02.00 PM: कुछ प्रदर्शनकारियों ने बसों पर पथराव किया, मीडियाकर्मियों को भी बनाया निशाना। प्रदर्शनकारी मीडिया की गाड़ी पर हमला कर रहे हैं।

01.09 PM: महिलाओं के मंदिर में प्रवेश का विरोध कर रहीं मंदिर के बोर्ड के पूर्व प्रेसिडेंट गोपालकृष्णन की पत्नी को हिरासत में ले लिया गया है। उनके अलावा करीब 50 अन्य लोगों को भी हिरासत में लिया गया है।

01.00 PM: प्रदर्शनकारियों की भीड़ ने मीडिया की एक वैन के साथ तोड़फोड़ की।

12.11 PM: पुलिस पंबा बेस कैंप से प्रदर्शनकारियों को जबरन हटा रही है।

11.04 AM: एक परिवार जिसमें महिला और बच्चे भी शामिल थे, वे पहाड़ी के जरिए मंदिर की ओर बढ़ रहे थे। लेकिन प्रदर्शनकारियों ने उन्हें वहां से भगा दिया। परिवार आंध्र से सिर्फ सबरीमाला मंदिर के दर्शन करने आया था।

11.00 AM: पंबा बेस कैंप से महिलाओं को वापस भेजा जा रहा है, वहां पर इनकी एंट्री का विरोध हो रहा है।

मंदिर में महिलाओं के प्रवेश का विरोध कर रहे हैं

10.01 AM: नल्लिकेल इलाके में 3 जगह प्रदर्शन चल रहा है, इनमें 2 जगह संघ परिवार की तरफ से प्रदर्शन किया जा रहा है। और 1 प्रदर्शन कांग्रेस की तरफ से किया जा रहा है। सभी मंदिर में महिलाओं के प्रवेश का विरोध कर रहे हैं।

08.02 AM: नल्लिकेल और पम्पा बेस पर करीब 1000 से अधिक सुरक्षाकर्मी, जिनमें 800 पुरुष और 200 महिलाएं शामिल हैं। इनके अलावा 500 से अधिक अन्य सुरक्षाकर्मी भी तैनात किए गए हैं।

07.49 AM: सबरीमाला मंदिर में प्रवेश को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हिरासत में लेना शुरू कर दिया है। पुलिस ने अभी तक कुल 11 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया है। इनमें 8 को मंगलवार रात और 3 को बुधवार सुबह हिरासत में लिया गया। साभार

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More