KBC 11 में बिग बी ने पूछा PUBG का फुल फॉर्म, कंटेस्टेंट ने दिया ये जवाब

0

शायद ही कोई ऐसा होगा जिसने PUBG का नाम न सुना हो। यह एक पॉपुलर आनॅलाइन गेम है। लेकिन क्या आपको PUBG का फुल फॉर्म मालूम है?

यह सवाल ‘कौन बनेगा करोड़पति’ में सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने एक कंटेस्टेंट से पूछा। इस सवाल को सुनकर हॉट सीट पर बैठे कंटेस्टेंट का सिर चकरा गया।

कांटेस्ट को नहीं मालूम था जवाब-

कंटेस्टेंट को इस सवाल का सही जवाब नहीं मालूम था। इस कारण इस सवाल के लिए कंटेस्टेंट को लाइफलाइन लेनी पड़ी।

मंगलवार को शो के दूसरे एपिसोड में बिग बी ने यह सवाल शो के तीसरे कंटेस्टेंट विवेक भगत से पूछा। विवेक जीएसटी डिपार्टमेंट में काम करते हैं।

विवेक को PUBG का फुलफॉर्म नहीं मालूम था। इसके जवाब के लिए उन्होंने अपनी लाइफलाइन ऑडियंस पोल का इस्तेमाल किया।

ऑडियंस पोल में आया ये जवाब-

92 प्रतिशत जनता ने PUBG का फुलफॉर्म PlayerUnknown’s BattleGrounds बताया। जवाब मिलते ही विवेक जनता के साथ गए।

हालांकि जब तक विवेक ने जवाब दिया तब तक काउंटडाउन खत्म हो चुका था। विवेक महज 10 हजार रुपये जीतकर बाहर गए।

यह भी पढ़ें: रणबीर कपूर ने महेश भट्ट से मांगा बेटी आलिया का हाथ!

यह भी पढ़ें: हरियाणवी डांसर सपना चौधरी का राजनीतिक डेब्यू, BJP में हुई शामिल

 

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More