कानपुर शूटआउट : गांव वालों ने सुनाई विकास के जुर्म की दास्तां, सुनकर अधिकारी भी हैरान

bikeru

कानपुर के चौबेपुर के बिकरू कांड की जांच न्यायिक आयोग ने सोमवार से शुरू कर दी है। एकल आयोग के अध्यक्ष हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज शशिकांत अग्रवाल ने बिकरू गांव में घटनास्थल का निरीक्षण किया।

इस दौरान उन्होंने विकास के जमींदोज घर का निरीक्षण किया। जिस घर में डीएसपी की हत्या हुई थी और जहां पर पुलिसकर्मियों के शव जलाने की तैयारी थी, उन स्थानों की भी बारीकी से तफ्तीश की। इस दौरान ग्रामीणों ने विकास की दहशत और जुर्म की दास्तान सुनाई।

ग्रामीणों ने विकास की दहशत बताई-

kanpur vikas dubey

बिकरू गांव के आधा दर्जन ग्रामीणों ने बताया कि किस तरह से विकास उन पर अत्याचार करता था। जमीनें कब्जा करता था। रंगदारी वसूलता था। ये सब न देने पर वो मारता था। इनके बयानों को भी आयोग ने दर्ज किया है।

रिटायर्ड जज शशिकांत अग्रवाल के साथ डीएम डॉ. ब्रह्मदेव राम तिवारी और एसएसपी दिनेश कुमार पी बिकरू गांव पहुंचे। रिटायर्ड जज को पुलिस अधिकारियों ने घटनाक्रम के बारे में पूरी जानकारी दी।

यह भी पढ़ें: कानपुर शूटआउट : उस रात को असल में क्या हुआ था? पुलिस पर गोली चलाने वाले शशिकांत की आंखों देखी

यह भी पढ़ें: विकास दुबे का दुश्मन अब भी लापता, पुलिस कर रही उसके लौटने का इंतजार

[better-ads type=”banner” banner=”104009″ campaign=”none” count=”2″ columns=”1″ orderby=”rand” order=”ASC” align=”center” show-caption=”1″][/better-ads]

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप हेलो एप्पडेलीहंट या शेयरचैट इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)