कानपुर शूटआउट : उस रात को असल में क्या हुआ था? पुलिस पर गोली चलाने वाले शशिकांत की आंखों देखी

0

उत्तर प्रदेश के बिकरू गांव में 2-3 जुलाई को हुई मुठभेड़ के आरोपी और विकास दुबे का साथ देने वाले शशिकांत को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इसके अलावा विकास दुबे के घर से पुलिस की एके-47 रायफल, 17 कारतूस और इंसास रायफल के 20 कारतूस बरामद किए गए।

गिरफ्तार बदमाश शशिकांत ने उस रात हुई घटना के बारे में कई बड़े राज खोले। शशिकांत ने बताया कि पहले ही पुलिस पर हमले की साजिश रची जा चुकी थी। साथ ही बताया कि घटना वाले दिन विकास दुबे ने कई गुर्गों से जबरदस्ती पुलिस पर गोलियां चलवाई थी।

शशिकांत ने बताया कि विकास और 25 से अधिक दूसरे बदमाशों ने इस वारदात को अंजाम दिया था। साथ ही शशिकांत ने यह भी कबूला कि उसने भी गोली मारकर एक पुलिसकर्मी की हत्या की थी।

शशिकांत के पिता प्रेम प्रकाश की बाद में पुलिस मुठभेड़ में मौत हुई थी। शशिकांत ने बताया है कि उसके आंगन में सीओ देवेंद्र मिश्रा समेत तीन पुलिसकर्मियों की हत्या हुई थी।

एनकाउंटर के बाद शशिकांत की पत्नी का ऑडियो भी वायरल हुआ है, अपने आंगन में दो शवों को देखकर वो खौफ में किसी से बात कर रही है। पूरी बातचीत में सिम को तोड़ने, पुलिस के आने की स्थिति में क्या बयान देना है, इस पर बातचीत हो रही है।

यह भी पढ़ें: कानपुर शूटआउट: सुनें विकास दुबे के गुर्गे शशिकांत की पत्नी और भाभी की बातचीत, ऑडियो वायरल

यह भी पढ़ें: विकास दुबे के घर पर मिली पुलिसवालों से लूटी गई एके-47, एक और आरोपी अरेस्ट

[better-ads type=”banner” banner=”104009″ campaign=”none” count=”2″ columns=”1″ orderby=”rand” order=”ASC” align=”center” show-caption=”1″][/better-ads]

 

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप हेलो एप्पडेलीहंट या शेयरचैट इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More