कानपुर शूटआउट : विकास दुबे अब तक फरार, पता बताने पर 1 लाख का इनाम

0

उत्तर प्रदेश के कानपुर में पुलिस पार्टी पर हमला करने वाला गैंगस्टर विकास दुबे अभी तक फरार है। पुलिस विकास दुबे को पकड़ने के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।

अब पुलिस ने कानुपर शूटआउट के मुख्य आरोपी विकास दुबे पर इनाम की राशि भी बढ़ा दी है। पुलिस ने विकास दुबे पर इनाम की राशि 50 हजार से बढ़ाकर 1 लाख रुपये कर दी है।

vikas dubey reward

वहीं इस इस वारादात में शामिल अन्य 18 आरोपियों पर पुलिस ने 25-25 हजार का इनाम रखा है। बता दें कि विकास दुबे ने पुलिस पार्टी पर हमला किया था और इसमें 8 पुलिस कर्मी शहीद हो गए थे।

विकास ने दी थी पुलिस को धमकी-

kanpur vikas dubey

जानकारी के मुताबिक, कानपुर में विकास दुबे ने दबिश की खबर मिलने पर पुलिस टीम को धमकी भिजवाई थी। इस धमकी में उसने का था कि कि अगर पुलिस उसे पकड़ने आती है तो वह बागी हो जाएगा, लेकिन पुलिस ने इस धमकी को गंभीरता से नहीं लिया।

एसपी ग्रामीण और एसएसपी दोनों नए थे और एसओ को भी विकास के बारे में अंदाजा नहीं था। ऐसे में मुठभेड़ के लिए भी कम पुलिस फोर्स गई थी। यही वजह थी कि मौके पर पहुंची पुलिस जेसीबी से रास्ता रोकने पर भी बदमाशों का इरादा नहीं भांप पाई थी।

पुलिस पूरी तरह तैयार नहीं थी। अचानक हुए हमले में पुलिस की टीम न मोर्चा ले पाई और न मानसिक रूप से तैयार थी। विकास दुबे ने गांव वालों से बोला था कि आज दुश्मन हमला करने आ सकते हैं।

यह भी पढ़ें: कानपुर शूटआउट: मुठभेड़ में विकास दुबे के मारे जाने पर DGP ने किया ये बड़ा खुलासा, बोले…

यह भी पढ़ें: कानपुर एनकाउंटर: आठ पुलिसकर्मियों का हत्यारा विकास दुबे कर सकता है सरेंडर, चप्पे-चप्पे पर पुलिस की नजर

[better-ads type=”banner” banner=”104009″ campaign=”none” count=”2″ columns=”1″ orderby=”rand” order=”ASC” align=”center” show-caption=”1″][/better-ads]

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप हेलो एप्पडेलीहंट या शेयरचैट इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More