कानपुर एनकाउंटर केस की जांच के लिए उत्तर प्रदेश की सरकार ने एसआईटी का गठन कर दिया है। अपर मुख्य सचिव संजय भूसरेड्डी एसआईटी टीम का नेतृत्व करेंगे।
एसआईटी टीम में एडीजी हरिराम शर्मा और आईजी जे रवींद्र गौड़ भी सदस्य के रूप में शामिल हैं। यह 31 जुलाई तक अपनी रिपोर्ट शासन को सौंपेगी।
इन बिंदुओं पर होगी जांच-
- पूरे घटनाक्रम की पृष्ठभूमि में आये कारणों जैसे अभियुक्त विकास दुबे के विरूद्ध जितने भी अभियोग प्रचलित है उन पर अब तक क्या प्रभावी कार्यवाही की गयी?
- विकास दुबे और इसके साथियों को सजा दिलाने के लिए की गई कार्यवाही क्या पर्याप्त थी?
- इतने विस्तृत आपराधिक इतिहास वाले अपराधी की जमानत निरस्तीकरण की दिशा में क्या कार्यवाही की गयी?
- अभियुक्त विकास दुबे के विरूद्ध कितनी जन-शिकायतें आयीं।
- इन शिकयतों पर थानाध्यक्ष चौबेपुर द्वारा तथा जनपद के अन्य अधिकारियों द्वारा क्या जंच की गयी।
- विकास दुबे तथा उसके साथियों के विरूद्ध गैंगेस्टर एक्ट, गुण्डा एक्ट, एनएसए आदि अधिनियमों के अंतर्गत क्या कार्यवाही की गयी।
- अगर कार्यवाही किये जाने में लापरवाही रही तो किस स्तर पर लापरवाही रही?
यह भी पढ़ें: कानपुर के भैरव घाट पर हुआ गैंगस्टर विकास दुबे का अंतिम संस्कार
यह भी पढ़ें: विकास दुबे का दुश्मन राहुल तिवारी… शूटआउट के बाद से लापता… जानें क्या है कनेक्शन?
[better-ads type=”banner” banner=”104009″ campaign=”none” count=”2″ columns=”1″ orderby=”rand” order=”ASC” align=”center” show-caption=”1″][/better-ads]