कानपुर: विवादित होर्डिंग लगाकर, राहुल गांधी को पप्पू लिख उड़ाया मजाक

0

गुजरात और हिमांचल में भरी जीत से खुश होकर सभी भाजपाई ने कानपुर शहर के जरीब चौकी चौराहे पर राहुल गांधी पर तंज कसते हुए एक विवादित होर्डिंग लगाई। जिसमें राहुल गांधी को कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने पर चुटकी लेते हुए, चलिए पप्पू के आने से पीएम मोदी और अमित शाह के कांग्रेस मुक्त भारत का सपना जल्द साकार होता दिख रहा, लिखकर मखौल उड़ाया। जिसके चलते कांग्रेसी खासे नाराज हैं। कांग्रेस नगर अध्यक्ष हरिप्रकाश अग्निहोत्री ने कहा कि लोकतंत्र में हार-जीत होती रहती है, लेकिन राजनीति दलों को मार्यादा बनाकर रखनी चाहिए। लेकिन भाजपाई जीत के बाद जिस तरह से एक राष्ट्रीय पार्टी के अध्यक्ष पर टिप्पणी की है उसकी हम घोर निंदा करते हैं।

Also  Read:  यूपी बोर्ड में नए बदलाव अगले सत्र से बच्चे पढ़ेंगे NCERT की किताबें

जरीब चौकी पर लगवाया होर्डिंग्स 
गुजरात और हिमांचल में जैसे ही मतों की गिनती शुरू हुई, वैसे भाजपा के दोनों नवीन मार्केट और अंसल भवन कार्यालस में भाजपा कार्यकर्ता बड़ी तादाद में पहुंचे। शुरूआती रूझान के दौरान कांग्रेस ने जैसे ही बढ़त बनाई, वैसे कई दिग्गज भाजपा नेता बगले झांकने लगे और कुछ वहां से निकल गए। दोपहर के वक्त जैसे ही भाजपा ने दोनों राज्यों में निर्णायक बढ़त बना ली, भाजपाई ढोल नगाड़े के साथ नाचने और गाने लगे। इसी दौरान भाजपा के स्थानीय नेता पवन गुप्ता ने जरीब चौकी में एक विवादित होर्डिंग्स लगवा दी। जिसमें लिखा था कि कांग्रेस ने पप्पू को कांग्रेस की कुर्सी सौंप कर भाजपा की राह आसान कर दी है। जल्द ही पीएम मोदी औी अमित शाह का सपना कांग्रेस मुक्त भारत का साकार होगा। विवादित होर्डिंग्स को आने-जाने वाले लोग देख कर मुस्करा रहे थे।

Also  Read: मंदिर में पुजारी कर रहा था गंदा काम…और फिर

भाजपा नेता ने कहा सच्चाई खिलवाई
होर्डिंग्स लगवाने वाले भाजपा नेता पवन गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस ने जैसे ही पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया वैसे ही दो राज्यों में कमल खिल गया। इसी के चलते भाजपा के लिए राहुल गांधी लकी हैं और वह कांग्रेस मुक्त भारत का सपना पीएम मोदी व अमित शाह का पूरा करने में कदम से कदम मिलाकर चल रहे हैं। पवन गुप्ता ने कहा कि राहुल गांधी जब राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए गए तब यूपी में भजपा को प्रचंड बहुमत मिला। हमारे दल के लिए राहुल गांधी लकी हैं और हम चाहते हैं कि वो 2019 तक ऐसे ही कांग्रेस पार्टी का आगवानी करते रहें और कमल खिलवाते रहें।

Also  Read: बढ़े मुस्लिम विधायक, पहले से दोगुनी हुई संख्या

जश्न मनाए, लेकिन किसी का अपमान न करें
विवादित होर्डिंग्स के मामले पर भाजपा नगर अध्यक्ष सुरेंद्र मैथानी ने कहा कि मुझे ऐसी जानकारी नहीं है, लेकिन किसी भी भाजपा कार्यकर्ता ने ऐसा किया है तो निंदनीय है। हम पवन गुप्ता से बात करेंगे। नगर अध्यक्ष ने भाजपा कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि जीत का जश्न मनाए, लेकिन मर्यादा में रहकर। किसी पर व्यक्तिगत टिप्पणी करने से बचें। वहीं कांग्रेस के स्थानीय नेता सौरभ श्रीवास्तव ने कहा कि इस होर्डिंग्स से पता चलता है कि भाजपा के अंदर किस मानसिकता के लोग बैठे हैं। सौरभ ने कहा कि पवन निकाय चुनाव के दौरान कई विवादित बयान दे चुके हैं और रावतपुर में हुए बवाल के दौरान इनका नाम भी बाहर आया था।

साभार: ( UCnews)

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More