सारंग ने यशवंत सिन्हा पर साधा निशाना, बोले…

0

केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियों पर पूर्व केंद्रीय वित्तमंत्री यशवंत सिन्हा के हमलों का जवाब देने अब मध्यप्रदेश से भाजपा के पूर्व सांसद और अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कैलाश सारंग सामने आए। उन्होंने पत्र लिखकर सिन्हा को कटघरे में खड़ा करने की कोशिश की है।

सारंग ने शुक्रवार को सिन्हा को पत्र लिखा और उसे सार्वजनिक किया। उन्होंने लिखा, ‘मीडिया में आपके तेवर देखकर मैं आश्चर्यचकित हूं। आपने तो मानो संगठन, सरकार, भाजपा ही नहीं, भारत की राष्ट्रीयता पर भी हमला बोल दिया। वास्तविक कारण क्या है, यह तो आपके मन की गहराइयां जानें, मगर बस इतना समझ में आ रहा है कि आपको प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मिलने का समय नहीं दिया।”

उन्होंने आगे लिखा है, “आप केंद्रीय मंत्री रह चुके हैं, आप जानते हैं कि एक प्रधानमंत्री की दिनचर्या कितनी व्यस्तता भरी होती है, फिर नरेंद्र मोदी पर तो बहुत काम है, वे 16 से 18 घंटे तक काम करते हैं। उनके कठिन परिश्रम का ही फल है कि भारत करवट ले रहा है, भारत नई ऊंचाइयां छू रहा है। लेकिन आपने यह सब नहीं देखा, आपने सिर्फ इतना देखा कि आपको मिलने का समय नहीं मिल रहा है और आपने सार्वजनिक हमला शुरू कर दिया।”

Also Read : जानें, क्यों अधिकतर पुरुष हैं करवाचौथ व्रत के खिलाफ ?

सारंग ने सिन्हा पर तंज कसते हुए लिखा, “आप बालक नहीं हैं, मैं समझता हूं कि 80 वर्ष के आसपास के होंगे, आपका लंबा सार्वजनिक जीवन है, मगर आप इतना भी भूल गए कि पार्टी का अनुशासन होता है, आप अपनी बात पार्टी फोरम पर रखते। आपके बयानों से उन ताकतों को बल मिला है, जो भाजपा व सरकार को ही नहीं, उस कार्य व विचार को कमजोर कर रही है, जो राष्ट्रवाद को मजबूत करने में लगा है।”

सारंग ने नोटबंदी और जीएसटी की भी तरफदारी की है। साथ ही लिखा है कि इससे 11300 करोड़ की मनीलॉड्रिंग सामने आई और दो लाख ऐसी कंपनियों मिली हैं, जो पैसों का घोटाला करती थीं। आपके मन के भाव या कहें कि षड्यंत्र इतना प्रबल है कि आप सब भूल गए। बाकी सब भूलते तो भी मान लेता, मगर आपको अपने बेटे के भविष्य का भी ध्यान नहीं है। सारंग ने सिन्हा से आग्रह किया है कि उन्हें जो कहना था, कह चुके। अब भी बात समझ लें और सरकार को काम करने दें।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More