फ्लाइट लेट होने पर मंत्री पर भड़की महिला यात्री

0

केंद्रीय मंत्रीमंडल में शामिल हुए पर्यटन मंत्री के जे अल्फोंस लगातार विवादों में घिरे रहते हैं। ताजा मामला इंफाल एयरपोर्ट का है। जहां उनके एयरपोर्ट पर देर से पहुंचने पर एक महिला डॉक्टर ने सरेआम फटकार लगाई। महिला को इतना गुस्सा आया कि उन्होंने चिल्लाकर केंद्रीय मंत्री से लिखित में देने को कहा कि वो यहां क्यों आए हैं? हालांकि, केंद्रीय मंत्री ने लिखित में कुछ भी देने से इनकार कर दिया।
also read : प्रद्युम्न मर्डर : ‘जीते जी मैंने नरक भोग लिया’ : अशोक
बताया जा रहा है कि के जे अल्फोंस की वीवीआईपी आगमन की वजह से महिला की फ्लाइट में देर हो गई।न्यूज एजेंसी एएनआई ने एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें महिला केंद्रीय मंत्री के जे अल्फोंस पर चीखती हुई दिखाई दे रही है। मामला मंगलवार का है, जब मणिपुर के इम्फाल एयरपोर्ट से एक महिला डॉक्टर को पटना जाना था।
वीवीआई आगमन की वजह से फ्लाइट में 2 घंटे की देरी हुई
2:45 मिनट की उनकी फ्लाइट थी, लेकिन वीवीआई आगमन की वजह से फ्लाइट में 2 घंटे की देरी हुई। खबरों के मुताबिक, ये वीवीआईपी आगमन केंद्रीय मंत्री के जे अल्फोंस का था। महिला का कहना है कि उन्होंने अपने परिवार को फ्लाइट्स डिटेल्स दी थीं। हालांकि, के जे अल्फोंस ने उन्हें समझाने की कोशिश की, लेकिन महिला ने फ्लाइट में देर होने पर केंद्रीय मंत्री से लिखकर देने को कहा कि वो वहां क्यों आए हैं।
 also read : यूपी को आज मिलेंगे नए 21 नए IAS अधिकारी
एयरपोर्ट अथॉरिटी ने जारी की सफाई
इम्फाल एयरपोर्ट डायरेक्टर का कहना है कि कल कोई फ्लाइट कैंसिल या डायवर्ट नहीं की गई। बल्कि 3 फ्लाइट्स को राष्ट्रपति की फ्लाइट मूवमेंट के चलते 2 घंटे के लिए टाला गया था। हमारे जानकारी में ये मामला आया है कि इम्फाल से पटना जाने वाले एक यात्री ने फ्लाइट देरी का कारण केंद्रीय मंत्री के जे अल्फोंस को बताया था।
केंद्रीय मंत्री का बयान
महिला यात्री के गुस्से का शिकार हुए केंद्रीय मंत्री के जे अल्फोंस ने कहा राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के अलावा किसी मंत्री के लिए कोई प्रोटोकॉल नहीं है। महिला यात्री को किसी से बात करनी चाहिए थी। ठीक है उन्होंने अपना गुस्सा मुझ पर निकाला।
महिला यात्री का बयान
केंद्रीय मंत्री अल्फोंस पर गुस्सा करने वाली महिला डॉक्टर निराला का कहना है कि ‘मैं इंतजार कर रही थी, रो रही थी। इसलिए मंत्री के पास पहुंची, सोचा मंत्री कुछ कर सकते हैं’. उन्होंने कहा सबकी अपनी लाइफ है, सबका अपना टाइम है। किसी एक के लिए ऐसा नहीं करना चाहिए। ये वीवीआईपी कल्चर खत्म होना चाहिए।
(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More