इतिहास के पन्नों में 7 सितंबर

0

जर्नलिस्ट कैफे खबरों के साथ-साथ आपको देश-विदेश में घटित घटनाओं के बारे में भी जानकारियां देता है। हर दिन सुबह तारीख के हिसाब से इतिहास में घटित घटनाओं के बारे में हम आप को बताते हैं। जिससे तमाम तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को इतिहास से संबंधित घटनाओं के बारे में पता चल सके। आज का इतिहास के माध्यम से जर्नलिस्ट कैफे उन लोगों के बारे में आपको बताता है जिन्होंने इस देश के लिए अपना सबकुछ बलिदान कर दिया, साथ ही आज के दिन देश-विदेश की राजनीति में ऐसा क्या हुआ जो इतिहास के पन्नों में स्वर्ण अक्षरों में दर्ज हो गया।

 

7 सितंबर को जन्मे व्यक्ति

1933 – इला रमेश भट्ट – अंतरराष्ट्रीय श्रम, सहकारिता, महिलाओं और लघु-वित्त आंदोलनों की सम्मानित नेता।
1948 – ममूटी- मलयालम फ़िल्म अभिनेता।
1950 – अनिल चौधरी – प्रसिद्ध लेखक, नाट्य निर्माता तथा निर्देशक।
1887 – गोपीनाथ कविराज- संस्कृत के विद्वान् और महान् दार्शनिक।
1934 – बी. आर. इशारा- प्रसिद्ध फ़िल्म निर्देशक।
1963 – नीरजा भनोट- अशोक चक्र विजेता विमान परिचारिका।
1917 – बानो जहाँगीर कोयाजी- भारतीय चिकित्सा वैज्ञानिक तथा परिवार नियोजन विशेषज्ञ।
1889- शरत चन्द्र बोस- स्वतन्त्रता सेनानी।
1911 – टोडर ज़िकोव – बुल्गारिया के 36वें प्रधानमंत्री थे।

7 सितंबर को हुए निधन

1998 – के. एम. चांडी – स्वतंत्रता सेनानी तथा गुजरात और मध्य प्रदेश के भूतपूर्व राज्यपाल।
2013 – रोमेश भंडारी – त्रिपुरा, गोवा और उत्तर प्रदेश के भूतपूर्व राज्यपाल थे।
1997 – मोबुतु सेस सीको – जैरे के राष्ट्रपति थे।

Also Read : इतिहास के पन्नों में 5 सितंबर

7 सितंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

भारतीय एवं विश्व इतिहास में 07 सितम्बर की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:-

1701 – जर्मनी, इंग्लैंड और नीदरलैंड ने फ्रांस विरोधी समझौते पर हस्ताक्षर किये।
1902 – ऑस्ट्रेलिया में भयानक सूखा पड़ने के बाद देश भर के लोगों ने वर्षा के लिए एक साथ ईश्वर से प्रार्थना की।

1906 – बैंक ऑफ़ इंडिया की स्थापना हुयी।
1923 – विएना में इंटरपोल की स्थापना।
1931 – लंदन में गोलमेज सम्मेलन का दूसरा सत्र शुरू हुआ।
1943 – टेक्सास के ह्यूस्टन में एक होटल में आग लगने से 45 लोगों की मौत।
1950 – हंगरी में सभी मठों काे बंद किया गया।
1965 – चीन ने घोषणा की कि वह भारतीय सीमा पर तैनात अपने सैनिकों को सुदृढ़ करेगा।
1965 – भारतीय सीमा पर चीन द्वारा सेना की तैनाती की घोषणा।
1977 – इथोपिया ने सोमालिया के साथ राजनयिक संबंध तोड़े।
1998 – अंतर संसदीय यूनियन (आई.पी.यू.) का 100वां सम्मेलन मास्को में प्रारम्भ।
1999 – एथेंस में 5.9 तीव्रता के भूकंप से 143 लोगों की मौत हो गयी और 500 से अधिक घायल हो गए तथा 50,000 लोग बेघर हो गए।2002 – इयाजुद्दीन अहमद बांग्लादेश के नये राष्ट्रपति बने।
2004 – फिजी के विजय सिंह टाइगर वुड्स को पीछे छोड़कर विश्व के नम्बर एक गोल्फ़र बने।
2005 – तेल के बदले अनाज कार्यक्रम की जांच रिपोर्ट पेश।
2005 – मिस्र में पहली बार राष्ट्रपति चुनाव हुआ।
2006 – बेरेंट्स सागर में रूस की एक परमाणु पनडुब्बी में आग लगने से चालक दल के दो सदस्यों की मौत।

2009 – सूखे को देखते हुए वित्त मंत्रालय ने ग़ैर योजना ख़र्च में 10% की कटौती के आदेश दिये। भारत के पंकज आडवाणी ने विश्व पेशेवर बिलियडर्स का ख़िताब जीता। 55वें राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार 2007 में सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म का ख़िताब निर्देशक प्रियदर्शन की फ़िल्म ‘कोजीवरम’ को मिला।
2012 – दक्षिण-पश्चिम चीन में भूकंप से 64 लोग मारे गए और 715 घायल हो गये।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More