नहीं रहे बिहार के पूर्व CM जगन्नाथ मिश्र, मौलाना नाम से थे मशहूर

0

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ मिश्र का लंबी बीमारी के बाद सोमवार को निधन हो गया। उनके पारिवारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।

परिवार ने बताया कि 82 वर्षीय मिश्र कैंसर से पीड़ित थे और राष्ट्रीय राजधानी में उनका इलाज चल रहा था जहां आज सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली।

राजकीय शोक की घोषणा-

जगन्नाथ मिश्र के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने तीन दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है।

नीतीश कुमार ने एक संदेश में कहा कि जगन्नाथ मिश्र एक जाने माने राजनीतिज्ञ और शिक्षाविद थे। उनके निधन से न केवल बिहार को, बल्कि पूरे देश को अपूरणीय क्षति हुई है।

तीन बार बने मुख्यमंत्री-

राज्यपाल फागू चौहान ने भी मिश्र के निधन पर शोक व्यक्त किया तथा तीन बार मुख्यमंत्री के रूप में और बाद में केंद्रीय मंत्री के तौर पर विकास की खातिर दिए गए उनके योगदान को याद किया।

इंदिरा गांधी को दी थी चुनौती-

जगन्नाथ मिश्र ने उर्दू को बिहार की दूसरे नंबर की भाषा घोषित कर मुस्ल्मि तबके को साधा था।

कांग्रेसी मुख्यमंत्री होने के नाते उन्होंने खनन संबंधी नीति पर इंदिरा गांधी के नेतृत्व वाली तत्कालीन सरकार को चुनौती दे डाली थी।

यह भी पढ़ें: राजकीय सम्मान के साथ पंचतत्व में विलीन हुईं सुषमा स्वराज

यह भी पढ़ें: DD न्यूज़ की वरिष्ठ एंकर नीलम शर्मा का निधन

 

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More