DD न्यूज़ की वरिष्ठ एंकर नीलम शर्मा का निधन

डीडी न्यूज़ की वरिष्ठ एंकर नीलम शर्मा का निधन हो गया है। वे 50 वर्ष की थी। नीलम शर्मा के निधन से मीडिया जगत के लिए क्षति के रूप में देखा जा रहा है।

पत्रकारिता में लंबा अनुभव रखने वाली नीलम शर्मा पिछले 20 वर्षों से दूरदर्शन का एक प्रमुख चेहरा थीं। पत्रकारिता जगत में उन्होंने कई नए सोपान गढ़े।

नीलम शर्मा को इसी वर्ष मार्च में राष्ट्रपति ने ‘नारी शक्ति’ सम्मान से सम्मानित किया था। उन्हें केपी सिंह गिल सम्मान समेत कई पुरस्कारों से भी सम्मानित किया गया था।

नीलम शर्मा ने अपने 20 साल के करियर में ‘तेजस्विनी’ से लेकर ‘बड़ी चर्चा’ जैसे कई लोकप्रिय कार्यक्रमों का संचालन किया।

जानकारी के मुताबिक वह कैंसर से पीड़ित थीं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 1995 में दूरदर्शन के साथ की थी।

उनका अंतिम संस्कार शाम छह बजे निगम बोध घाट पर हुआ। उनके निधन पर मीडिया जगत के अलावा कई लोगो ने शोक व्यक्त किया।

 

यह भी पढ़ें: सौम्य राजनेता, प्रखर वक्ता, कुछ ऐसी थी अटल बिहारी वाजपेयी की शख्सियत

यह भी पढ़ें: वरिष्ठ पत्रकार उपेंद्र राय को CBI से क्लीन चिट, गृह जनपद पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

 

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)