2020 में इसरो लांच करेगा चंद्रयान- 3 मिशन, प्रोजेक्‍ट को मिली मंजूरी

0

नए साल में इसरो चीफ के. सिवन अंतरिक्ष में भारत की उड़ान की जानकारी दी। इसरो चीफ के. सिवन ने कहा कि 2020 में गगनयान और चंद्रयान-3 हमारे खास प्रॉजेक्ट्स होंगे।

—इसरो के पिटारे में इस दशक के लिए कई प्रॉजेक्ट, 2020 में मिशन गगनयान और चंद्रयान-3 होंगे खास।
—इसरो के चीफ के. सिवन ने कहा कि मिशन गगनयान के लिए काफी तैयारी बीते साल में ही कर ली गई।
—2020 में चांद पर इसरो का तीसरा मिशन, चंद्रयान-3 के लिए सरकार से मिल गई मंजूरी
इसरो चीफ ने कहा कि गगनयान और चंद्रयान-3 के साथ ही दूसरे स्पेस पोर्ट पर भी काम चल रहा है।

लक्ष्य और योजनाएं पेश कीं

इसरो चीफ के. सिवन ने नए साल के मौके पर देशवासियों के सामने इस साल के लक्ष्य और योजनाएं पेश कीं। साल 2020 में गगनयान और चंद्रयान-3 मिशन की तैयारियों के बारे में जानकारी दी। इसके साथ ही इसरो चीफ ने कहा कि अंतरिक्ष विज्ञान के जरिए हमारी कोशिश देशवासियों के जीवन को और बेहतर बनाने की है। इसरो प्रमुख ने बताया कि दोोनं महत्वपूर्ण प्रॉजेक्ट्स के लिए काफी तैयारी बीते हुए साल में ही कर ली गई है।

चंद्रयान 3 प्रोजेक्‍ट को मंजूरी

इसरो प्रमुख के सिवन ने बुधवार को अहम जानकारी साझा करते हुए बताया कि चंद्रयान 3 प्रोजेक्‍ट को मंजूरी मिल गई है। उन्‍होंने बताया, ‘इस प्रोजेक्‍ट पर काम कर रहे हैं। इसके लिए चार लोगों को चुन लिया गया है। इन चारों को ट्रेनिंग के लिए रूस भेजने की योजना है।’ उन्‍होंने बताया, ‘हमने चंद्रयान-2 पर अच्‍छी तरक्‍की की हालांकि हम लैंडिंग में सफल नहीं हो सके, अभी भी ऑर्बिटर काम कर रहा है। यह अगले सात सालों तक काम करेगा और हमें डाटा उपलब्‍ध कराएगा।’

कम लागत में लांच होगा चंद्रयान-3

इससे पहले केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने भी इस बात की जानकारी दी थी। हालांकि इसके बारे में उन्‍होंने ज्‍यादा विवरण नहीं दिया था। उन्‍होंने बताया कि चंद्रयान 2 की तुलना में कम लागत के साथ चंद्रयान 3 लांच किया जाएगा। साथ ही उन्होंने चंद्रयान-2 को ‘निराशाजनक’ बताने की बात को गलत करार दिया। उनके अनुसार, चंद्रमा की सतह पर उतरने वाला भारत का यह प्रयास असफल नहीं रहा क्‍योंकि इससे काफी कुछ सीखने को मिला है। अभी तक किसी भी देश ने पहले प्रयास में मंजिल हासिल नहीं की। उन्‍होंने कहा कि चंद्रयान-2 के अनुभवों और मौजूदा बुनियादी सुविधाएं चंद्रयान -3 के लागत को कम करेगा। हालांकि उन्होंने इस नए मिशन के लिए निश्चित तारीख बताने से इंकार कर दिया।

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More