दुनिया का चक्कर लगा कर लौटी जाबांज बेटियों से मिले पीएम

0

पूरी दुनिया का चक्कर लगा कर लौटी देश की जाबांज बेटियों ने पीएम मोदी से मुलाकात की। आईएनएसवी तारिणी की चालक दल की छह महिलाओं ने पीएम से बात की। नौ सेना की ये जाबांज महिलाएं लगभग आठ महिने तक समुद्र के रास्ते से दुनिया घूम कर लौटी हैं।

बहादुर बेटियों से मुलाकात की तस्वीरें शेयर की गईं

रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने गोआ पहुंचने पर इन कमांडरों का स्वागत किया। लेफ्टिनेंट कमांडर वर्तिका जोशी की अगुवाई में टीम ने 254 दिन में 26 हजार समुद्री मील का सफर तय किया। बीजेपी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से पीएम की इन बहादुर बेटियों से मुलाकात की तस्वीरें शेयर की गईं।

Also Read :  रोहिंग्या मुस्लिमों पर छलका प्रियंका चोपड़ा का दर्द

मोदी ने इन सभी महिला कमांडरों को दुनिया के सफर का अनुभव लिखने का सुझाव भी दिया। प्रधानमंत्री के साथ मुलाकात के दौरान 6 महिला कमांडरों के साथ नौसेना प्रमुख भी थे।

आईएनएस मांडवी बोट पुल से इन्हें रवाना किया गया था

बता दें कि तारिणी के क्रू मेंबर्स में सिर्फ महिलाएं थीं। नाविका सागर परिक्रमा के लिए सभी महिलाएं यात्रा पर गई थीं। पिछले साल 10 सितंबर को आईएनएस मांडवी बोट पुल से इन्हें रवाना किया गया था। इस साल सोमवार को इनका सफर गोवा तट पर खत्म हुआ।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More