भारतीय महिला का काबुल में अपहरण

0

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल के तैमानी इलाके एक भारतीय महिला को अगवा कर लिया गया है। यह महिला एक इंटरनेशनल NGO में काम करती है। अफगानिस्तान के अधिकारी उसकी रिहाई सुरक्षित करने की कोशिश कर रहे हैं।

कोलकाता की रहने वाली है महिला

सूत्रों ने बताया कि, कोलकाता की रहने वाली यह महिला अफगानिस्तान के आगा खान फाउंडेशन के लिए काम करती हैं। गुरुवार रात तो उसका अपहरण हुआ है। सूत्रों ने बताया कि, उसकी रिहाई सुनिश्चित करने के लिए भारतीय दूतावास अफगान अधिकारियों के संपर्क में हैं। उन्होंने बताया कि सरकार कोलकाता में महिला के परिवार के भी संपर्क में हैं।

इंडियन एंबेसी ने उठाया मुद्दा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, किडनैप हुई महिला का नाम ज्यूडिथ डीसूजा है। इंडियन एंबेसी ने इस महिला की किडनैपिंग का मुद्दा अफगानिस्तान एडमिनिस्ट्रेशन के सामने उठाया है।

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More