भारत में बढ़ी कोरोना मरीजों की संख्या, आंकड़ा 11,000 पार

भारत में अब कोरोनावायरस के पुष्ट मामलों की संख्या 11,439 पर पहुंच गई है

0

भारत में कोरोनावायरस के पुष्ट मामलों की संख्या अब 11,439 पर पहुंच गई है। यह जानकारी बुधवार को स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा प्रकाशित आंकड़ों में बताई गई है।

इनमें से, 9,756 कोविड-19 मामले सक्रिय हैं। 1,305 व्यक्तियों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। एक व्यक्ति दूसरे देश में चला गया है और 377 लोगों की जिंदगी इस बीमारी की शिकार हो चुकी है।

कोरोना

भारत में कोरोनावायरस के मामले बढ़े-

स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, महाराष्ट्र 2,687 मामलों के साथ देश का सबसे अधिक कोरोना प्रभावित राज्य है। वहीं दिल्ली में 1,561 मामले और तमिलनाडु में 1,204 मामले दर्ज किए गए हैं।

2 डॉक्टर हुए कोरोना मरीज-

डॉक्टर

दिल्ली के कोरोना नोडल अस्पताल यानी राम मनोहर लोहिया (आरएमएल) अस्पताल के दो डॉक्टर मंगलवार को हुई जांच में कोरोना संक्रमित पाए गए। अस्पताल की एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

आरएमएल अस्पताल की अधिकारी ने नाम जाहिर करने से इनकार करते हुए कहा कि दोनों संक्रमित डॉक्टरों का यहीं इलाज चल रहा है। उनकी हालत स्थिर है।

यह भी पढ़ें: कोरोनावायरस से देश में पहले डॉक्टर की मौत, मचा हड़कंप

यह भी पढ़ें: रिसर्च में दावा: सर्जिकल, कॉटन मास्क कोरोनावायरस में पहनना बेकार

[better-ads type=”banner” banner=”104009″ campaign=”none” count=”2″ columns=”1″ orderby=”rand” order=”ASC” align=”center” show-caption=”1″][/better-ads]

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप हेलो एप्प इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More