देश में विकराल हुआ कोरोना, यूपी में 3 हजार पहुंचा आकंड़ा

0

देश में कोरोना संकट विकराल रूप लेता जा रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा गुरुवार को जारी रिपोर्ट के मुताबिक, देश भर में कोरोना पीड़ितों की संख्या 52,952 हो गई है। इस आंकड़े के मुताबिक, 35,902 लोग अभी भी देश मे कोरोना पॉजिटिव हैं, जबकि 15,266 को देश के विभिन्न अस्पतालों से डिस्चार्ज किया जा चुका है।

गुरुवार सुबह तक देश भर में मरने वालों की संख्या 1783 हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा गुरुवार को जारी रिपोर्ट के मुताबिक, उत्तर प्रदेश में 2,998 मामले गुरुवार सुबह तक दर्ज किए गए हैं, जिनमें से 1,130 को अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है। यहां 60 लोगों की मौत हुई है।

अंडमान निकोबार में अब तक सिर्फ 33 मामले ही दर्ज किए गए हैं, जिनमें से 32 को अस्पताल से छुट्टी भी दी चुकी है। आंध्र प्रदेश में यह आंकड़ा 1,777 हो गया है, जबकि 729 लोगों को अस्पताल से डिस्चार्ज किया जा चुका है। यहां 36 लोगों की मौत हुई है।

राज्यों का ऐसा है हाल-

उधर, अरुणाचल प्रदेश वर्तमान समय में देश का कोरोना मुक्त राज्य बना हुआ है। असम में कोरोना पीड़ित लोगों की संख्या 45 बनी हुई है, 32 अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके हैं और एक की मौत हुई है। बिहार में गुरुवार सुबह तक आंकड़ा 542 पहुंच गया है, जबकि 188 लोगों को अस्पताल से डिस्चार्ज किया जा चुका है। यहां चार की मौत हुई है।

छत्तीसगढ़ में यह संख्या 59 है, 36 डिस्चार्ज हुए हैं। चंडीगढ़ में कोरोना पीड़ित लोगों की संख्या 120 पहुंच गई है, 21 को डिस्चार्ज किया गया है। यहां एक शख्स की मौत हुई है।

उधर, दादर नगर हवेली से सिर्फ एक शख्स के कोरोना पॉजिटिव होने की सूचना है, लेकिन राजधानी दिल्ली में यह संख्या 5,500 का आंकड़ा पार कर गया है। गुरुवार सुबह तक दिल्ली में 5,532 लोग इस वायरस से पीड़ित थे। इनमें से 1,542 को अस्पताल से ईलाज के बाद डिस्चार्ज किया जा चुका है। यहां 65 की मौत हुई है।

बात अगर गोवा की करें, तो यह अभी देश का कोविड-19 से मुक्त राज्य बना हुआ है।

तेजी से बढ़ रहा संक्रमण-

कोरोना

गुजरात में कोरोना संक्रमण बेहद तेजी से बढ़ रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, अब तक यहां 6,625 लोग कोरोना वायरस की चपेट में आ चुके हैं, जबकि 1,500 लोगों को अस्पताल से इलाज के बाद छुट्टी दी जा चुकी है। यहां 396 लोगों की मौत हुई है। हरियाणा में यह आंकड़ा 594 पहुंच गया है। 260 को डिस्चार्ज किया जा चुका है और सात की मौत हुई है। जबकि हिमाचल प्रदेश में यह आंकड़ा 45 बना है, जिसके साथ ही 38 को डिस्चार्ज किया जा चुका है और दो की मौत हुई है।

कश्मीर में कोरोना पीड़ितों की संख्या सात सौ की संख्या पार कर गई है। यहां गुरुवार की सुबह तक 775 लोग इस बीमारी से ग्रसित थे, 322 को डिस्चार्ज किया गया और 8 की मौत हुई है।

झारखंड में कोरोना पीड़ितों की संख्या 127 पहुंच गया है। 27 को डिस्चार्ज किए जाने के साथ ही तीन की मौत हुई है। कर्नाटक में आंकड़ा 693 तक है, 354 को डिस्चार्ज किया गया है और 29 अपनी जान गंवा चुके हैं। केरल में भी यह आंकड़ा 503 पहुंच गया है, 469 लोगों को डिस्चार्ज किया गया है, जबकि चार की मौत हुई है। उधर लद्दाख में 71 मामले सामने आए हैं, 17 को अस्पताल से छुट्टी दी गई है।

इस बीच मध्य प्रदेश में आंकड़ा 3000 को पार कर गया। यहां अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, 3,138 लोग कोविड-19 वायरस से पीड़ित हैं, जिनमें से 1,099 को डिस्चार्ज किया जा चुका है। यहां 150 लोगों की मौत हुई है।

लगातार बढ़ रहा आंकड़ा-

मणिपुर की बात करें, तो यह अब भी देश का कोरोना मुक्त राज्य बना हुआ है, जबकि महाराष्ट्र में स्थिति गंभीर है। यहां आंकड़ा 16,758 हो गया है और इसके साथ ही यहां 3094 लोगों को अस्पताल से डिस्चार्ज किया चुका है, जबकि यहां 651 लोगों की मौत हुई है।

इधर मेघालय में 12 मामले सामने आए हैं, इनमें से दस को डिस्चार्ज किया गया है, एक की मौत हुई है। गुरुवार सुबह तक मणिपुर में सिर्फ एक ही मामला सामने आया है, जबकि उड़ीसा में 185 मामले गुरुवार सुबह तक दर्ज किए गए, जिनमें से 61 को डिस्चार्ज किया चुका है, जबकि दो की मौत हुई है।

पुडुचेरी में सिर्फ 9 मामले सामने आए हैं, जिनमें से 6 को डिस्चार्ज किया जा चुका है। पंजाब में 1,516 मामले सामने आए हैं,135 को डिस्चार्ज किया जा चुका है और 27 की मौत हुई है। राजस्थान में यह आंकड़ा 3,317 तक पहुंच गया है। यहां 1,596 को डिस्चार्ज किया गया है और 93 लोगों की मौत हुई है।

नए मामले आये सामने-

तमिलनाडु में गुरुवार सुबह तक 4,829 मामले सामने आए हैं, जिनमें से 1,516 को डिस्चार्ज किया गया है। यहां 35 की मौत हुई है। तेलंगाना में 1,107 कोविड-19 से जुड़े मामले सामने आए हैं, 628 को डिस्चार्ज किया गया है और 29 की मौत हो गई है। त्रिपुरा में अब तक 43 मामले सामने आए हैं, 2 को डिस्चार्ज किया गया है।

इस बीच उत्तराखंड में 61 मामले सामने आए हैं, 39 को डिस्चार्ज किया गया। यहां एक की मौत हुई है। पश्चिम बंगाल में कोरोना पीड़ित लोगों की संख्या गुरुवार सुबह तक 1,456 पहुंच चुका है, 364 को अस्पताल से डिस्चार्ज किया जा चुका है। यहां अब तक 144 लोगों की मौत हुई है।

यह भी पढ़ें: कोरोना महामारी के बीच जन्मी ‘लॉकडाउन’ से मिलिए

यह भी पढ़ें: दो दिन बाद कोरोना ने फिर दी बनारस में दस्तक, सामने आये 4 मरीज

[better-ads type=”banner” banner=”104009″ campaign=”none” count=”2″ columns=”1″ orderby=”rand” order=”ASC” align=”center” show-caption=”1″][/better-ads]

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप हेलो एप्प इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More