देवरिया में जमीनी विवाद में हुए खूनी संघर्ष में धारदार हथियार से 6 लोगों को काटकर हत्या, कई लोग जख्मी…

0

यूपी के देवरिया जिले में जमीनी विवाद के चलते हुए दो पक्षों में खूनी संघर्ष में हुई ताबडतोड़ फायरिंग से पूरा इलाका दहल गया है, इस मामले में अभी तक 6 लोगों की मौत की खबर सामने आयी है। वही कई सारे लोग बुरी तरह से जख्मी बताए जा रहे है। जानकारी के मुताबिक, विवाद में पहले गोली मारी गयी और फिर धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी गई है। गांव में हुए तनाव को देखते हुए एसपी डॉ. संकल्प शर्मा ने बताया कि मौके पर पीएसी भेजी जा रही है, साथ ही इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

यह पूरा मामला देवरिया के थाना रूद्रपुर के निकट फतेहपुर गांव का बताया जा रहा है, जहां दो पक्षों में जमीनी विवाद को लेकर लम्बे समय से रंजीश चल रही थी। इसी के चलते सोमवार की सुबह दोनों पक्षों में खूनी झड़प हो गई, इस झड़प में 6 लोगों की बेरहमी से हत्या कर दी गई। इस घटना से पूरे इलाके में हडकंप मच गया, फिलहाल, गांव में तनाव का माहौल है। पुलिस ने कुछ घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। फतेहपुर गांव में चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात है। 6 मौतों से पुलिस-प्रशासन सकते में है. वारदात वाली जगह पर खुद डीएम, एसपी समेत कई आला अफसर पहुंच चुके हैं। पीएसी को भी लगाया जा रहा है, प्राप्त जानकारी के मुताबिक, 5 को गोली मारी गई है वहीं 1 शख्स की धारदार हथियार से काटकर हत्या की गई है।

पूर्व पंचायत सदस्य सहित 6 की हत्या

मिली जानकारी के मुताबिक जमीनी विवाद में पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रेम यादव की पहले हत्या कर दी गई, जिसके बाद नाराज लोगों ने गांव के ही सत्य प्रकाश दुबे के घर में घुसकर पांच लोगों की गोली मारकर जान ले ली। इस घटना में घायल एक लड़की की हालत नाजुक बनी हुई है। बताया जाता है की सत्य प्रकाश दुबे और प्रेम यादव के बीच काफी दिनों से जमीन का विवाद चल रहा था और इसी विवाद में इस खूनी घटना को अंजाम दिया गया है।

also read : Horoscope 2 October 2023 : इन राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति में होगा बदलाव, पढे आज का राशिफल 

क्या पूरा मामला ?

जानकारी के मुताबिक, जमीनी विवाद में पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रेम यादव की आज सुबह धारदार हथियार से नृशंस हत्या कर दी गई थी। प्रेम यादव की हत्या के बाद आक्रोशित परिजनों ने गांव के ही सत्य प्रकाश दुबे के घर में घुसकर पांच सदस्यों की गोली मारकर हत्या कर दी। इस हत्याकांड में एक लड़की की हालत नाजुक है। उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। दोनों ही पक्षों के घरों के साथ-साथ पूरे गांव में पुलिस तैनात है। स्थानीय लोगों की माने तो सत्य प्रकाश दुबे और प्रेम यादव के बीच काफी दिनों से जमीन का विवाद चल रहा था। अक्सर तनातनी होती थी, ऐसे में जब प्रेम यादव की धारदार हथियार से नृशंस हत्या हुई तो बदले में प्रकाश दुबे के परिवार के लोगों की हत्या गोली मारकर और धारदार हथियारों से हत्या कर दी गई।

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More