51 डिग्री के पार जा सकता है पारा, लू की लपट तेज

संपूर्ण उत्तर भारत भीषण गर्मी व लू की चपेट में

0
लखनऊ : भारतीय मौसम विज्ञान विभाग IMD के अनुसार इस साल रिकार्ड गर्मी पड़ रही है। आशंका है कि गर्मी 51 डिग्री के रिकार्ड को पार कर सकती है। संपूर्ण उत्तर भारत भीषण गर्मी व लू की चपेट में है।

IMD के अनुसार इस साल गर्मी अबतक के सबसे ऊंचे स्‍तर पर पहुंच चुकी है। उत्तर और मध्य भारत में पिछले कई दिनों से लू जारी है और साथ ही कई जगहों पर तापमान 47 डिग्री सेल्सियस से अधिक रह रहा है।

गर्मी ने सारे रिकार्ड तोड़े

दिल्‍ली में तो गर्मी ने पिछले 18 साल का रेकॉर्ड तोड़ा है। राजस्‍थान के चुरू का पारा मंगलवार को 50 डिग्री दर्ज किया गया। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अगले 24 घंटे तक उत्तर और मध्य भारत के कई हिस्सों में लू चलने की आशंका जाहिर की है। अगर एक-दो दिन और ऐसी ही गर्मी पड़ी तो भारत में नया रेकॉर्ड बन सकता है। दरअसल भारत में अबतक का सर्वाधिक तापमान 51 डिग्री है जो 2016 में फलोदी में दर्ज किया गया था।

अगले 24 घंटे यहां चलेगी लू

IMD के मुताबिक, ‘‘उत्तर-पश्चिम भारत, मध्य भारत और पूर्वी भारत के निकटवर्ती आंतरिक हिस्सों और मैदानी भागों में जारी शुष्क उत्तर-पश्चिमी हवाओं के कारण, अभी चल रही लू के अगले 24 घंटे तक जारी रहने की आशंका है।’’ IMD ने कहा कि विदर्भ, पश्चिम राजस्थान में अलग-अलग जगह पर भीषण लू चलने की आशंका है। हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिम उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों तथा पंजाब, बिहार, झारखंड, ओडिशा, सौराष्ट्र और कच्छ, मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा, तेलंगाना के सुदूर इलाकों और कर्नाटक के उत्तरी आतंरिक इलाकों में अगले 24 घंटे तक लू चलने की आशंका है।

गर्मी की मार सहने के लिए तैयार रहिये

काफी दिनों तक चली मौसम की आंखमिचौली के बाद अब अगले कुछ दिन गर्मी की मार सहने को तैयार रहिए। मई के शुरुआती दिनों में भी तड़के हल्की ठंड का अहसास कराने वाला मौसम, अब कोई रहम बरतने को तैयार नहीं है। सूरज अब आग बरसाएगा। IMD का अनुमान है कि अगले चार-पांच दिन भयंकर लू चलेगी। आज से ही ‘नौतपा’ भी शुरू हो रहा है।

यही ट्रेंड रहा तो टूट जाएगा रेकॉर्ड

चुरू का पारा जिस तरह से बढ़ रहा है, उससे 2016 का रेकॉर्ड टूटने का डर है। वहां पिछले दो दिन से तापमान 50 डिग्री पर बना हुआ है। अगर वेस्‍टर्न डिस्‍टर्बेंस का असर जल्‍द नहीं दिखा तो पारा 51 डिग्री भी छू सकता है। राजस्‍थान के कई जिलों में 47-48 डिग्री तापमान दर्ज हो रहा है।

फलोदी क्‍यों है इतना गर्म

फलोदी थार रेगिस्‍तान के बफर जोन में पड़ता है। यह साल में सिर्फ 10 इंच बारिश देखने को मिलती है। मार्च से अक्‍टूबर के बीच यहां भयंकर गर्मी पड़ती है। इस दौरान औसत तापमान 40 डिग्री से ऊपर ही रहता है। 2016 में 18 मई से 21 मई के बीच यहां का तापमान 51 डिग्री सेल्सियस रेकॉर्ड किया गया था जो भारत में सबसे गर्म जगह का रेकॉर्ड है। इसे ‘साल्‍ट सिटी’ भी कहते हैं क्‍योंकि यहां नमक की इंडस्‍ट्री है।

कब मिलेगी गर्मी से राहत

समूचा उत्‍तर भारत लू की चपेट में है। चुरू के अलावा पश्चिमी राजस्‍थान के कई और जिले, पश्चिमी मध्‍य प्रदेश, दक्षिणी हरियाणा, दक्षिण-पश्चिमी उत्‍तर प्रदेश, उत्‍तरी मध्‍य प्रदेश और विदर्भ में भयानक लू चल रही है। अगले दो दिन तक ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान है। अगले दो दिन पंजाब, छत्तीसगढ़, ओडिशा के अंदरूनी भागों, गुजरात, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश के अंदरूनी हिस्सो, तेलंगाना, बिहार और झारखंड में अलग-अलग इलाकों में गर्म मौसम की स्थिति बनी रहेगी।

जानिए आपके शहर तक कब पहुंच रही बारिश

शुक्रवार रात से बदलेगा मौसम का मिजाज
28 मई की रात से कुछ राहत मिलेगी। पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित करेगा और पुरवैया हवाएं वायुमंडल में निचले स्तरों पर चलेंगी। धूलभरी आंधी और गरज के साथ 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। IMD ने मंगलवार को असम और मेघालय में 26-28 मई को भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

यह भी पढ़ें: कोरोना से सामने आया पुलिस का मानवीय चेहरा

यह भी पढ़ें: ‘अम्फान’ : PM मोदी ने ममता सरकार को दी 1000 करोड़ की राहत

[better-ads type=”banner” banner=”104009″ campaign=”none” count=”2″ columns=”1″ orderby=”rand” order=”ASC” align=”center” show-caption=”1″][/better-ads]

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप हेलो एप्पडेलीहंट या शेयरचैट इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More