मौसम विभाग ने जारी किया एलर्ट, यूपी समेत इन राज्यों में पड़ेगी कड़ाके की सर्दी

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने यूपी समेत कई राज्यों को चेतावनी दी है।

0

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने यूपी समेत कई राज्यों को चेतावनी दी है। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों तक भारत के कई हिस्सों में सर्दी बढ़ने के साथ तापमान में भी गिरावट पर एलर्ट जारी किया है। उत्तर भारत के लोगों को शीतलहर ने पहले ही अपनी चपेट में ले रखा है। अगले दो दिनों तक कपकपाती सर्दी के साथ घना कोहरा भी छाया रहेगा। ऐसे में अब मौसम विभाग की चेतावनी के बाद लोगों की मुश्किलें और बढ़ने वाली है।

मौसम विभाग ने जारी किया एलर्ट:

मौसम विभाग ने एलर्ट जारी करते हुए बताया कि, एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ 18 जनवरी से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करने की संभावनाएं है। वही दूसरी पश्चिमी विक्षोभ 21 जनवरी से उत्तर पश्चिम भारत को अपनी चपेट में लेने की संभावना  है।

इन जगहों पर सर्दी के साथ घने कोहरे की आशंका:

IMD के अनुसार यूपी समेत भारत के कई राज्यों में सर्दी के साथ घने कोहरे की अहंका जताई गई है। वही मौसम विभाग ने दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्यप्रदेश, हरियाणा,पंजाब, चंडीगढ़, के इलाकों में कपकपाती सर्दी के साथ घने कोहरे को लेकर  एलर्ट जारी किया गया है।

घने कोहरे से वाहन चलाने में आ रही बाधा:

बात दें कि कुछ दिनों से भारत के कई राज्यों में घने कोहरे की वजह से लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। सबसे जायदा कोहरे की घनी परत राजधानी लखनऊ, दिल्ली में देखने की मिल रही है। इसके अलावा मध्यप्रदेश के कई इलाकों में घने कोहरे के साथ शीतलहर की स्थिति बनी हुई है। वही मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली के कई इलाकों में सुबह 8 बजे तक दिखने की स्तिति घटकर 1000 मीटर हो गई थी।

 

 

यह भी पढ़ें: यूपी विधानसभा चुनाव की तारीख का हुआ ऐलान, BJP-SP ने जारी किए पोस्टर

यह भी पढ़ें: Chunar Assembly: इस पटेल बाहुल्य सीट पर भाजपा का रहा है दबदबा, कभी नहीं जीत पाई BSP

(अन्य खबरों के लिए हमेंफेसबुकपर ज्वॉइन करें। आप हमेंट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप हेलो एप्प इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More