हैदराबाद एनकाउंटर पर मायावती का रिएक्शन- यूपी पुलिस इससे सबक ले

तेलंगाना में रेप कांड के चारों आरोपियों का एनकाउंटर कर दिया गया है। इन चारों आरोपियों पर महिला वेटेरनरी डॉक्टर के साथ रेप का आरोप था।

पुलिस का दावा है कि ये सभी आरोपी भागने की कोशिश कर रहे थे।

इस दौरान पुलिस की ओर से हुई फायरिंग में सभी आरोपी मारे गए हैं।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह एनकाउंटर आज तड़के 3 बजे हुआ है।

यूपी पुलिस इससे सबक ले-मायावती-

इस मामले पर यूपी की पूर्व मुख्यमंत्री और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती ने प्रतिक्रिया ज़ाहिर की।

हैदराबाद में बलात्कारियों के पुलिस इनकाउंटर में मारे जाने पर मायावती ने कहा कि उत्तर प्रदेश पुलिस इससे सबक ले।

DCP ने दी मामले की जानकारी-

इस पूरे मामले पर DCP शमसाबाद प्रकाश रेड्डी ने जानकारी देते हुए बताया कि साइबराबाद पुलिस आरोपियों को ले गई थी।

क्राइम स्पॉट पर री-कन्स्ट्रक्शन होना था।

इस दौरान आरोपियों ने पुलिस के हथियार छीने।

आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग भी की।

ऐसे में आत्मरक्षा में पुलिस ने फायरिंग की जिसमें आरोपी मारे गए।

यह भी पढ़ें: उन्नाव में हैवानियत, रेप पीड़िता को जिंदा जलाया

यह भी पढ़ें: तेलंगाना दुष्कर्म-हत्या : चारों आरोपी एनकाउंटर में मारे गए

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)