ऋतिक के घर हुआ ‘बप्पा’ का ‘आगमन’

0

अभिनेता ऋतिक रोशन फिल्म ‘अग्निपथ’ में गणपति भक्त के रूप में ‘देवा श्री गणेशा’ पर झूमते हुए नजर आए थे। उन्होंने ठीक इसी अंदाज में जुहू में स्थित अपने घर पर बप्पा का स्वागत किया। ऋतिक और उनका परिवार कई दशकों से इस त्योहार का जश्न मनाता आ रहा है। यह उनके दादा द्वारा शुरू की गई परंपरा है, जिसे आज भी ऋतिक और उनका पूरा परिवार प्यार और भक्ति के साथ मनाता है।

गणपति की पूजा के बाद ही घर से बाहर निकलते है

ऋतिक बचपन से ही भगवान गणेश में विश्वास रखते हैं। उनके घर के प्रवेश द्वार पर गणेश की मूर्ति स्थापित है और अभिनेता हर बार पूजा करने के बाद ही घर के बाहर कदम रखते हैं।

read more :  हिरासत में लिए गए ‘हार्दिक पटेल’

गणपति का मेरे जीवन में विशेष स्थान

ऋतिक बताते हैं, “मैं बचपन से अपने परिवार के साथ गणेश चतुर्थी मनाता हूं। इससे जुड़ी कई बेहतरीन यादे हैं। हम बचपन में गणेश उत्सव पर सड़कों पर डांस किया करते थे। मैं उनका भक्त हूं और उनका मेरे जीवन में विशेष स्थान है।”

डेढ दिन के लिए स्थापित किये गणपति

अभिनेता ने इस साल डेढ़ दिन का गणपति अपने घर स्थापित किया है और वह निजी तौर पर यह सुनिश्चित करते हैं की वह आरती में भाग ले और ज्यादा से ज्यादा समय तक गणपति की सेवा कर सके।

read more : केजरीवाल ने मतदाताओं का कहा ‘शुक्रिया’

15 साल में पहली बार सलमान के घर नहीं आये गणपति

‘हर दिल जो प्यार करेगा’ का सॉन्ग है ये। ‘ऐसा पहली बार हुआ है सत्रह-अठराह सालों में’। सलमान खान की फैमिली हर साल गणपति बप्पा का खुले दिल से स्वागत करती है। लेकिन भइया 15 सालों में ऐसा पहली बार हुआ है कि गणपति सलमान के घर ना आएं हों। इस बार गणपति बप्पा सलमान की बहन अर्पिता के घर आए। हालांकि, विसर्जन सलमान के घर पर ही हुआ।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More