भदोही : भारी बारिश से गिरा मकान पति-पत्नी की मौत, बेटी घायल

0

सूबे के भदोही जनपद में 27 सितम्बर उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में कई घंटो से हो रही लगातार बारिश ने भारी तबाही मचा दी है। सड़क से लेकर गलियां पूरी तरह जलमग्न हो गई है। कई कालीन कम्पनियों सहित दुकान व मकानो में पानी घुस गया है।

भारी बारिश के चलते मकान ढहा

भारी बारिश की वजह से चौरी थाना क्षेत्र के कंधिया गांव की दलित बस्ती में एक कच्चा मकान गिरने से जहां पति-पत्नी की मौत हो गई। वहीं एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए घायल युवती को भदोही शहर के महाराजा बलवंत सिंह राजकीय चिकित्सालय में उपचार हेतु भर्ती कराया है।

यह भी पढ़ें : सरकार ने मैक्रो-इकोनॉमिक प्रणाली को किया गड़बड़ – सुब्रमण्यम स्वामी

इस सम्बन्ध में मिली जानकारी के अनुसार जनपद में कल से लगातार लगभग 15 घंटे से हो रही बारिश की वजह से काफी नुकसान होने की बात बतायी गई है। बारिश के चलते जहां विद्युत आपूर्ति ठप है वहीं कई पेड़ धाराशायी हो गए हैं।

यह है पूरी जानकारी 

जिले के चौरी थाना क्षेत्र के कंधिया गांव के दलित बस्ती में मनबोध गौतम नामक व्यक्ति का कच्चा मकान रात में धाराशायी हो गया। जिसमें मनबोध (45 वर्ष) उसकी पत्नी सीता देवी (42 वर्ष) तथा इनकी बेटी पुनीता (20 वर्ष) कच्चे मकान में सोये हुए थे। भारी बारिश के चलते पड़ोसी स्व. देवनाथ की पत्नी भागवानी देवी के कच्चे मकान की दीवार मनबोध के मकान पर गिर गई।

यह भी पढ़ें : जंगल के विनाश के साथ जीवन का विनाश कर रहा मनुष्य

दबने से मौत 

जिसमें मनबोध व सीता देवी की मकान के मलबे में दबने से मौत हो गई। वहीं 20 वर्षीय बेटी पुनीता गंभीर रूप से घायल हो गई। गांव में मकान गिरने की सूचना मिलते ही अफरा-तफरी फैल गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना चौरी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए घायल पुनीता को भदोही शहर के महाराजा बलवंत सिंह राजकीय चिकित्सालय में उपचार हेतु भर्ती कराया।

स्कूल बंद के आदेश 

मृतक मनबोध राजगीर का काम करता था। तथा उसके दो पुत्र व एक पुत्री है। कल गुरूवार की शाम से लगातार हो रही बारिश ने कालीन नगरी में भारी तबाही मचायी है। कई कालीन कम्पनियों सहित मकान व दुकान में पानी घुस गया है। लगातार हो रही बारिश के चलते जिलाधिकारी राजेन्द्र प्रसाद ने कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूल बंद करने के निर्देश दिये हैं।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More