Horoscope 27 December 2023 : आज इन राशियों का बन रहा है यात्रा का योग, पढें आज का राशिफल

0

मेष राशि

Horoscope 27 December 2023: कारोबार के लिये आपको समय निकालना पड़ेगा। परिवार का माहौल खुशनुमा होगा। भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। धन की कमी के कारण काम रुक सकते हैं। नौकरीपेशा व्यक्तियों के ऊपर काम का दबाव बढ़ सकता है। धार्मिक स्थल में पर्यटन के लिये जा सकते हैं।

वृषभ राशि

सभी कार्यों को योजनाबद्ध तरीके से पूर्ण करेंगे। रोजगार के नये साधन उत्पन्न होंगे। घर में मांगलिक कार्यों की रूपरेखा बन सकती हैं। जीवनस्तर में वृद्धि होगी। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। जीवनसाथी के साथ मतभेद कम होंगे।

मिथुन राशि

नौकरी करने वालों की बात करें तो कल आपको किसी भी तरह काम करना होगा। यदि आप अपने काम को पेंडिंग रखते हैं, तो अधिकारी आप पर नाराज हो सकते हैं और आपको काम करना भी मुश्किल हो सकता है। व्यापार करने वाले जातकों से बात करें, तो आप कल अपने कारोबार के लिए लोन ले सकते हैं। आपको समय पर लोन मिल सकता है, जिससे आपका काम बढ़ सकता है युवा लोगों से बात करने से कल आपको कोई भय लग सकता है।

कर्क राशि

आज आपको सेहत का विशेष ध्यान रखना चाहिये। प्रेमी जन के साथ रोमान्टिक डेट पर जा सकते हैं। बुद्धिमान लोगों का सानिध्य प्राप्त होगा। तकनीकी क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिये दिन बहुत ही अच्छा है। जिस भी कार्य को हाथ में लेंगे उसे पूरा करके ही दम लेंगे।

सिंह राशि

कार्यक्षेत्र में आपका काफी अच्छा प्रदर्शन होगा। जीवनसाथी से आपको प्रेरणा मिलेगी। बच्चे अपनी पढ़ाई को लेकर काफी सक्रिय रहेंगे। व्यापार में नया निवेश कर सकते हैं। आपकी कार्यशैली से लोग काफी प्रभावित होंगे। आप परोपकार में धन खर्च करेंगे।

कन्या राशि

आपके आत्मविश्वास और आत्मबल में वृद्धि होगी। निजी मामलों को बाहरी लोगों से शेयर न करें। रियल एस्टेट में बड़ा निवेश करने से बचें। व्यापार में लक्ष्यों को समय पर प्राप्त कर लेंगे। घर में धार्मिक वातावरण रहेगा। पिताजी के साथ चर्चा लाभकारी रहेगी।

तुला राशि

आज आपको उदासीन यात्रा करनी पड़ सकती है। दूसरों के मामलों में ज्यादा हस्तक्षेप न करें। अपनी भावनाओं को सबके समक्ष व्यक्त न करें। घर में अप्रिय व्यक्तियों का आगमन हो सकता है। बदहज़मी के कारण लीवर में परेशानी होने की सम्भावना है।

वृश्चिक राशि

कार्यक्षेत्र को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लेने पड़ेंगे। उच्च अधिकारियों से प्रशंसा प्राप्त होगी। आर्थिक स्थिति को लेकर सन्तुष्ट रहेंगे। छोटी-छोटी बातों को तूल देने से बचें। बड़े व्यावसायिक अनुबन्ध हो सकते हैं। ज्ञान अर्जित करने में लगे रहेंगे।

धनु राशि

आज कार्यक्षेत्र का माहौल बहुत ही अच्छा रहेगा। परिवार के लोगों की आवश्यकताओं का ध्यान रखें। समाज के कार्यों में आप रुचि लेंगे। बीमार लोगों को दवाइयों में लापरवाही नहीं करनी चाहिये। साहित्य और कला में आपकी स्वाभाविक रुचि बढ़ेगी।

मकर राशि

विवाहेत्तर सम्बन्धों से आपको बचना चाहिये। अपनी दिनचर्या को अनुशासित रखें। प्रेम सम्बन्धों में धन को लेकर विवाद हो सकता है। पढ़ाई में मेहनत को लेकर परेशानी होगी। साहस के कारण समाज में यश प्राप्त करेंगे।

कुंभ राशि

घर में नकारात्मकता हावी रहेगी। हल्का और सुपाच्य भोजन ग्रहण करें। पति-पत्नी के बीच अहम को लेकर टकराव हो सकता है। स्वास्थ्य को लेकर परेशानी हो सकती है। गैर कानूनी कार्यों से आपको बचना चाहिये। आपको किसी से ज्यादा बहस नहीं करनी चाहिये।

मीन राशि

राजनीति से जुड़े लोगों को उच्च पद मिलेगा। आय के नये स्रोत बन सकते हैं। सभी काम सुचारू रूप से पूर्ण होंगे। मेहनत का बेहतरीन लाभ प्राप्त होगा। आर्थिक परेशानियों का निराकरण हो सकता है। घर का वातावरण सुखद रहेगा।

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More