Horoscope 2 September 2023 : इन राशि के जातकों को आज होगा आर्थिक लाभ, जानें कौन सी है वो rashi….

0

मेष राशि

आज का दिन आपके लिए खुशियों भरा रहने वाला है। आपकी नौकरी की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। आपके चारों ओर का वातावरण खुशनुमा रहेगा। आपको परिवार में एक दूसरों के साथ किसी बात को लेकर तनाव की स्थिति उत्पन्न होगी, तो वह आसानी से दूर होगी। सब एक दूसरे के प्रेम में डूबे नजर आएंगे। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई लिखाई को लेकर किसी मित्र से बातचीत करनी पड़ सकती है। आपका किसी संपत्ति को खरीदने का सपना पूरा होगा

वृष राशि
व्यर्थ के क्रोध से बचें। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। आत्मविश्वास में कमी आएगी। खर्च अधिक रहेंगे। मानसिक चिन्ताओं से ग्रस्त रहेंगे। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां आ सकती हैं। परिश्रम की अधिकता रहेगी। स्‍वास्‍थ्‍य की परेशान‍ियों से छुटकारा म‍िल सकता है।

मिथुन राशि
आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से बचने वाला रहेगा। माता-पिता से आपको किसी किए हुए वादे को पूरा करना होगा। परिवार में लोग आपकी बातों का पूरा मान रखेंगे। यदि आपने किसी सरकारी योजना में धन लगाने के लिए सोच विचार किया है, तो आपकी वह इच्छा पूरी हो सकती है। आपको किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलने का मौका मिलेगा। किसी विदेश में रह रहे परिजन से आपको निराशजनक सूचना सुनने को मिल सकती है।

कर्क राशि
परिवार की जिम्मेदारी बढ़ सकती हैं। जीवनसाथी का साथ मिलेगा। मान-सम्मान की प्राप्ति‍ होगी। किसी राजनेता से भेंट हो सकती है। मानसिक शान्ति रहेगी, परन्तु किसी अज्ञात भय से परेशान भी हो सकते हैं। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। आत्मसंयत रहें।

सिंह राशि
आज का दिन आपके लिए लंबे समय से चल रही योजनाओं से लाभ दिलाने वाला रहेगा। आपको कार्यक्षेत्र में अपने किसी काम के चिंता सता सकती है। जीवन साथी से संबंधों में यदि कुछ बाधा आ गई थी, तो वह भी आज दूर होगी। संतान के करियर को लेकर चल रही समस्याओं के लिए अपने किसी मित्र से बातचीत कर सकते हैं। प्रेम जीवन जी रहे लोगों में किसी बाहरी व्यक्ति के कारण तनाव पनप सकता है।

कन्या राशि
आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे, परन्तु आत्मसंयत रहें। धैर्यशीलता बनाये रखने के प्रयास करें। कारोबार पर ध्यान दें। कुछ कठिनाइयां आ सकती हैं। मन में शान्ति एवं प्रसन्नता के भाव रहेंगे। आय वृद्धि के स्रोत विकसित हो सकते हैं। म‍ित्रों के सहयोग से कारोबार में तरक्‍की के मार्ग प्रशस्‍त होंगे।

तुला राशि
आज का दिन आपके लिए समस्याओं भरा रहने वाला है। आप अपने मन में चल रही उलझनों को लेकर परेशान रहेंगे। आप कोई भी निर्णय समय पर नहीं ले पाएंगे। व्यवसाय में यदि आप किसी बड़े निवेश को करने की योजना बना रहे थे, तो समय शुभ है। कुछ मौसमी बीमारी आपको अपनी चपेट में ले सकती हैं जिनसे आपको बचना होगा।

वृश्चिक राशि
मानसिक शान्ति‍ रहेगी। परिवार में सुख-शान्त‍ि रहेगी। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। स्थान परिवर्तन के योग भी बन रहे हैं। आय वृद्धि होगी। वाहन सुख का विस्तार हो सकता है। सुस्वादु खानपान में रुचि बढ़ेगी। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। खर्च अधिक की स्थिति हो सकती है।
यात्रा पर जाना हो सकता है।

धनु राशि
आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आपकी योजना सफल रहेंगी और परिजनों का सहयोग व सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। आप मित्रों के साथ कुछ समय मौज मस्ती करने में ही व्यतीत करेंगे। विद्यार्थियों का पढ़ाई लिखाई से मन भटक सकता है। आपकी तरक्की के मार्ग में यदि कुछ बधाएं आ रही थी, तो वह भी दूर होंगी। संतान से आपको किसी किए हुए वादे को पूरा करना होगा।

मकर राशि
किसी बौद्धिक कार्य से धन की प्राप्ति‍ हो सकती है। कारोबार में परिश्रम अधिक रहेगा। आय में वृद्धि होगी। खर्च भी बढ़ेंगे। स्वास्थ्‍य के प्रति सतर्क रहें। नौकरी में अफसरों से वैचारिक मतभेद बढ़ सकते हैं। फिर भी तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। मन प्रसन्न रहेगा।

कुंभ राशि
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपको वाहनों के प्रयोग से सावधानी बरतनी होगी, नहीं तो कोई दुर्घटना होने का भय जाता रहा है। आपको किसी छोटे बच्चों से किए हुए वादे को पूरा करना होगा। व्यवसाय में आज कोई बड़ी उपलब्धि मिलने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। यदि आप किसी से धन उधार लेने के लिए सोच रहे थे, वह भी आपको आसानी से मिल जाएगा। कार्य क्षेत्र में आप अपनी अच्छी सोचकर लाभ उठाएंगे।

मीन राशि
आज का दिन आपके लिए बाकी दोनों की तुलना में अच्छा रहने वाला है। आप अपनो के साथ आज कहीं पर जाने के प्लानिंग कर सकते हैं। नौकरी में कार्यरत लोगों को किसी बड़े पद की प्राप्ति हो सकती हैं। आपके परिवार के सदस्यों के स्वास्थ्य में अकस्मात गिरावट होने के कारण परेशान रहेंगे। आप किसी काम को किसी दूसरे के भरोसे नहीं टालें।

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More