Horoscope 19 November 2023 : द्विपुष्कर योग का इन राशियों को मिलेगा लाभ, पढ़े आज का राशिफल

0

मेष राशि

आज आपका स्वास्थ्य कुछ परेशान हो सकता है। पुराना रोग हो सकता है, जो आपको शारीरिक कष्ट दे सकता है। आज आपकी आर्थिक स्थिति सुधरेगी। आपको व्यापार करने का एक नया अवसर मिलने वाला है, जिसका पूरा लाभ उठाएं। घर में मांगलिक कार्य होंगे।

वृषभ राशि

आज वृषभ राशि वालों के धार्मिक कार्यक्रम में आपकी रुचि बढ़ेगी और आप उनमें अधिक भाग लेंगे। आप अपने परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर भी जा सकते हैं। लंबे समय से इंतजार करने वाली कोई महत्वपूर्ण वस्तु आज आपको मिल सकती है।

मिथुन राशि

आज घर परिवार की कुछ परेशानियों को लेकर आप परेशान रह सकते हैं। किसी बात को लेकर पत्नी से विवाद हो सकता है। व्यापार-व्यवसाय में बड़ी धनराशि किसी को न दें, नहीं तो आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। अपने पार्टनरों के साथ व्यवहार अच्छा रखें। वाहन आदि के चलने में सावधानी रखें।

कर्क राशि

कर्क राशि वालों को आज सामाजिक कार्यक्रमों में भाग लेने का मौका मिलेगा। रविवार की छुट्टी होने के कारण अधूरे कामों को पूरा करने की कोशिश करेंगे। आप परिवार की इच्छा पूरी करने में व्यस्त रहेंगे।

सिंह राशि

रविवार की छुट्टी की वजह से आज सिंह राशि वाले संतान शिक्षा संबंधी कामों में व्यस्त रहेंगे। विद्यार्थियों को पढ़ाई में दिलचस्पी मिलेगी। आज आपके शत्रु आपके काम में बाधा डालने की पूरी कोशिश कर सकते हैं, लेकिन वे असफल हो सकते हैं। आज आप अपने ससुराल पक्ष से सम्मान पाते हैं। यदि आपके आस-पास कोई विवाद होता है, तो आपको उसमें शामिल होने से बचना चाहिए, क्योंकि आपके लिए परेशानी हो सकती है। सायंकाल परिवार के साथ बिताएंगे।

कन्या राशि

आज का दिन आपका सामान्य रहेगा। मौसम के हिसाब से किसी मौसमी बीमारी से आप पीड़ित तरह सकते हैं, इस कारण मन अशांत रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग बन रहे हैं। आपको कहीं से बड़ा ऑफर मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में परिवार में चल रहे मतभेद दूर होंगे। घर में किसी मांगलिक कार्य का योग बनेगा।

तुला राशि

तुला राशि वाले आज अपने परिवार के साथ एक रविवार का आनंद लेंगे। किसी खास मेहमान के आगमन से नए पकवान भी बनाए जा सकते हैं। आज, नौकरीपेशा लोग पार्ट-टाइम काम करने की सोच रहे हैं तो अपने दोस्तों से मदद मांग सकते हैं। जीवनसाथी के साथ अच्छे संबंध रहेंगे और आप जमीन खरीद सकते हैं।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों को आज कई लाभदायक अवसर मिलेंगे, आपको उन्हें पहचानना होगा, तभी आप उनसे लाभ उठा पाएंगे। नौकरी पेशा जातक आज रविवार की छुट्टी का आनंद लेंगे और अगले दिन की योजनाएं भी बनाएंगे। परिवार में सुख-शांति रहेगी, जिससे आपका मन भी प्रसन्न रहेगा।

धनु राशि

आज आप किसी लंबी यात्रा आदि पर जा रहे हैं, तो अपने सामान की हिफाजत करें, नहीं तो आपका बड़ा नुकसान हो सकता है। कोई रुका हुआ कार्य आज आपका पूर्ण हो सकता है, इस कारण मन प्रसन्न रहेगा। साथ ही व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग बनेंगे। किसी नए कार्य की कार्य योजना बन सकती है। परिवार में पैतृक संपत्ति आदि को लेकर कोर्ट-कचहरी जाना पड़ सकता है।

मकर राशि

चंद्रमा आपकी राशि में रहेगा, जो आपके बौद्धिक विकास को प्रोत्साहित करेगा। आप गंडा, बुधादित्य और पराक्रम के योग बनने से व्यापार में आर्थिक शक्ति मिलेगी। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा जब आप कार्यस्थल पर अपने लक्ष्यों को पूरा करेंगे। नौकरीपेशा जातक को कार्यालय में उपलब्ध सभी प्रकार का सहयोग मिलेगा, जिससे उसके कार्य अटक नहीं पाएंगे। शेष कामों को समय पर पूरा कर पाएंगे। परिवार में किसी वरिष्ठ सदस्य का स्वास्थ्य आपको चिंतित कर सकता है। बिना मेहनत के कोई सफल नहीं होता, चिंता कभी हल नहीं होती। दाम्पत्य जीवन में प्यार भरा दिन होगा। बातचीत होगी। राजनीतिक और सामाजिक स्तरों पर यात्रा की योजना बनाई जा सकती है। विद्यार्थी अपनी उम्मीदों के विपरीत परिणाम पा सकते हैं। आपकी कड़ी मेहनत इसका मुख्य कारण होगी।

कुंभ राशि

आज आप अपनी वाणी पर संयम रखें, नहीं तो आपका बनता हुआ कार्य बिगड़ जाएगा। आपके विरोधी बढ़ जाएंगे। हो सकता है आज कुछ सामाजिक फैसले आप के विरोध में जाएं, जिस कारण आप व्यर्थ के वाद-विवाद में उलझ सकते हैं। वाणी पर संयम रखें। वाद-विवाद से दूर रहें, पारिवारिक झगड़े से भी दूर रहें।

मीन राशि

आज, कम पैसे वाले लोगों को जोखिम लेना फायदेमंद होगा। जब आपको कोई समस्या आती है, तो धैर्य से उसका समाधान खोजना चाहिए। आप सभी समस्याओं का हल खोजने के लिए अपनी वाणी को मधुर बनाए रखना चाहिए। रविवार की छुट्टी पूरे परिवार को एकजुट करेगी और घर में उत्सव होगा।

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More