‘आवs ऐ आम्रपाली निरहुआ रंग डाली’ गाने ने मचाया धूम

0

होली का त्योहार इस बार 21 मार्च को मनाया जाएगा। ऐसे में अब होली आने में अब कुछ ही दिन बाकी हैं। इस त्योहार को लेकर अभी से तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसी बीच भोजपुरी सिनेमा की सुपरहिट जोड़ी दिनेश लाल यादव और आम्रपाली यादव का एक होली डांस वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इन दोनों का यह वीडियो लोग काफी पसंद कर रहे हैं।

‘आवs ऐ आम्रपाली निरहुआ रंग डाली’ भोजपुरी गाने पर जमकर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। आपको बता दें कि भोजपुरी सिनेमा में भी होली के विविध रंग और रूप देखने को मिलते हैं। भोजपुरी फिल्मों में होली के गीतों को खास जगह दी जाती है। भोजपुरी में तमाम गीतों की रचना होली के ईर्द-गिर्द होती आई है। भोजपुरी के सभी गायकों मनोज तिवारी, पवन सिंह, दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ और खेसारी लाल यादव ने बड़ी संख्या में होली गीत गाए हैं।

Also Read : ‘ठीक है’ की तर्ज पर खेसारी का ये नया गाना मचा रहा धमाल…

निरहुआ और आम्रपाली सबसे हिट जोड़ी

बता दें कि भोजपुरी फिल्मों में आम्रपाली और निरहुआ की जोड़ी को लोग काफी पसंद करते हैं। दोनों ने मिलकर अब तक कई हिट फिल्में दी हैं। अभी हाल ही में निरहुआ की फिल्म ‘शेर ए हिन्दुस्तान’ का ट्रेलर रिलीज हुआ है। आपको यह भी बता दें कि निरहुआ इस फिल्म में एक फौजी की भूमिका में नजर आ रहे हैं जो देश के दुश्मनों को मौत के घाट उतारते हुए दिखाई दे रहे हैं। फिल्म के इस ट्रेलर में निरहुआ कई दमदार डायलॉग्स बोलते हुए दिखाई दे रहे हैं। उनका जुनून देखने लायक है. फिल्म इस साल होली के मौके पर रिलीज होगी।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More