एक देश, होली खेलने के तरीके अनेक, देखें तस्वीरें

भारत के विभिन्न-विभिन्न हिस्सों में होली का त्यौहार मनाया जाता है

0

पूरे देश भर में होली के पर्व का धूम देखने को मिल रही है। होली का त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है। इस त्यौहार में रंगो का खास महत्व है। भारत के विभिन्न-विभिन्न हिस्सों में होली का त्यौहार मनाया जाता है लेकिन इन्हें मनाने के सब के रीति-रिवाज भी अलग-अलग हैं। तो आईए जानते हैं, देश के उन हिस्सों के बारे में जहां होली को बड़े ही विचित्र तरीकों से मनाया जाता है।

उत्तर प्रदेश (ब्रज)-

उत्तर प्रदेश में ब्रज की बरसाने की ‘लट्ठमार होली’ अपने आप में अनोखी और विश्व प्रसिद्ध है, जिसका आनंद लेने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं। यहां होली खेलने के लिए रंगों के स्थान पर लाठियों व लोहे तथा चमड़े की ढालों का प्रयोग किया जाता है। महिलाएं लाठियों से पुरुषों को पीटने का प्रयास करती हैं जबकि पुरुष ढालों की आड़ में स्वयं को लाठियों के प्रहारों से बचाते हैं।

लट्ठमार होली का आयोजन ब्रज मंडल में करीब डेढ़ माह तक चलते हैं लेकिन विशेष आयोजन के रूप में खेली जाने वाली लट्ठमार होली के लिए विभिन्न दिन एवं स्थान निश्चित हैं। ब्रज मंडल में नंदगांव, बरसाना, मथुरा, गोकुल, लोहबन तथा बलदेव की लट्ठमार होली विशेष रूप से प्रसिद्ध व दर्शनीय है।

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More