क्या आपने सुना है आठ साल का बच्चा भी कर सकता है आत्महत्या?

0
यह कहानी है बेहद दुखदायी। वह था महज आठ साल का। क्या आपने कभी सुना है कि किसी आठ साल के छात्र ने आत्महत्या की है। पर हुआ ऐसा ही है। स्कूली बच्चों ने कैसे मामूली सी शरारत करके अपने सहपाठी की जान ले ली, यह कहानी हमें काफी कुछ सिखा देती है। हर मां-बाप को चाहिये कि वे बच्चों को ऐसी शिक्षा दे जो उसे जीवनपथ पर आगे बढ़ाये। ऐसी शिक्षा न मिले कि वह किसी की जान ही ले ले। अमरीका के ओहियो में ऐसी ही एक घटना सामने आई है।
यहां स्कूल में ‘बुलीइंग’ के शिकार आठ साल के एक बच्चे ने आत्महत्या कर ली। गेब्रियन ताये नाम का यह लड़का ओहियो के सिनसिनाटी एलीमेंट्री स्कूल का छात्र था। उसका नाम था गेब्रियन ताये। ताये ने जनवरी में फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली थी।
इस मामले में अब स्कूल प्रशासन ने एक सीसीटीवी फुटेज जारी किया है। इसमें ताये स्कूल के बाथरुम में नजर आ रहा है। यहां उसके क्लासमेट्स उसके साथ बुलिंग करते हुए नजर आ रहे हैं। वो ताए को धक्का देते हैं। ताये बाथरूम के फ्लोर पर निस्तब्ध लेटा है। बच्चे उसके ऊपर चढ़ रहे हैं और उसकी पिटाई भी कर रहे हैं।
मां का कहना है कि घटना से दुखी होकर ताये ने दो दिन बाद सुसाइड कर लिया। वो घर के बेडरूम में फांसी पर लटका हुआ मिला। मां के मुताबिक बुलिंग का शिकार होने के बाद ताये गुमशुम हो गया था। आखिरी के दो दिन उसके लिए बेहद दर्दनाक थे। फांसी लगाने से पहले ताए को अस्पताल में भी ले जाया गया था। उसको पेट में संक्रमण की शिकायत हो रही थी।
पुलिस ने इस केस को बंद कर दिया था। पुलिस का कहना था कि पूरे मामले को स्कूल प्रशासन अच्छी तरह से हैंडल कर सकता है। अब सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद अब इस केस को दोबारा खोला गया है।
बच्चे की मां की तरफ से नियुक्त हुए वकील का कहना है कि बुलिंग की घटना के बाद ताये करीब साढ़े सात मिनट तक बेहोश जमीन पर लेटा रहा था। उसके बाद स्कूल प्रिंसिपल आए और उन्होंने उसकी सहायता की। क्या आपको नहीं लगता कि ऐसा आपके बच्चे या बेटे के साथ भी हो सकता है, तो अभी से हो जायें सावधान।
(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)
Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More