World Earth Day 2024: जानें आखिर क्यों मनाया जाता है विश्व पृथ्वी दिवस?

जानें क्या है इस साल के पृथ्वी दिवस की थीम ?

0

World Earth Day 2024: विश्वभर में प्रतिवर्ष 22 अप्रैल को विश्व पृथ्वी दिवस मनाया जाता है, इस दिवस को मनाने के उद्देश्य है लोगों को पृथ्वी के बारे में सही जानकारी पहुंचाना ताकि लोगों अपनी पृथ्वी को सही तरीके से जान और समझ पाएं. धरती जो इंसानों और करोड़ों जीव-जंतुओं और वनस्पतियों का घर भी है, लेकिन लोग अपनी आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए उसे कई तरह से नुकसान पहुंचा रही है. जिसका परिणाम प्रदूषण, क्लाइमेट चेंज और ग्लोबल वॉर्मिंग जैसे कई मुद्दे पैदा हो रहे हैं. इस दिन को मनाने की शुरूआत पृथ्वी और प्रकृति के महत्व के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए हुई थी.

पृथ्वी दिवस मनाने का इतिहास

पहली बार साल 1969 में यूनेस्को सम्मेलन के दौरान शांति कार्यकर्ता जॉन मैककोनेल ने पृथ्वी दिवस मनाए जाने का प्रस्ताव रखा था, लेकिन मैककोनेल का यह प्रस्ताव उस समय हमें जीवन देने वाली पृथ्वी का सम्मान किए जाने के उद्देश्य से दिया गया था. इसके बाद साल 1970 में 22 अप्रैल को पहली बार अमेरिका ने पृथ्वी दिवस मनाया था, अमेरिका की यह शुरूआत सभी को काफी अच्छी लगी. जिसके बाद साल 1990 में डेनिस हेस ने इस दिवस को पूरे विश्व में मनाए जाने का प्रस्ताव दिया था. जिसके बाद लम्बे समय के विचार विमर्श के बाद पहली बार एक साथ 141 देशों में 22 अप्रैल को पृथ्वी दिवस मनाया गया था. वही वर्तमान समय में पृथ्वी दिवस विश्व के 190 देशों में मनाया जा रहा है.

इस दिन को मनाने का क्या उद्देश्य है?

पृथ्वी दिवस का उद्देश्य पहली बार पृथ्वी का सम्मान करना था, लेकिन समय के साथ इसका लक्ष्य बदलता गया और आज पृथ्वी दिवस का उद्देश्य लोगों को पृथ्वी का महत्व बताना है. इस दिन वनों की कटाई और प्रदूषण जैसे पर्यावरणीय मुद्दों पर लोगों को जागरूक करने के लिए मनाया जाता है.

Also Read: Earth Day 2024: “विश्व पृथ्वी दिवस पर धरती को प्लास्टिक कचरे से बचाने का आवाह्न”

2024 की थीम

दरअसल, विश्व पृथ्वी दिवस हर साल एक थीम के साथ मनाया जाता है, ताकि लोगों को इसके उद्देश्य का पता चल सके. इसलिए साल 2024 की थीम है “प्लेनेट वर्सेज प्लास्टिक” यह मुद्दा इसलिए उठाया गया है कि लोगों को प्लास्टिक का उपयोग कम करना चाहिए और उसके स्थान पर पार्यावरण के अनुकूल सामग्री का उपयोग करना चाहिए.

 

 

 

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More