फेसबुक पर हसीन जहां नाम के एक अकाउंट से भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी की कुछ तस्वीरें अपलोड की गई हैं। हसीन जहां शमी की पत्नी का नाम है। इस अकाउंट द्वारा कुछ लड़कियों की तस्वीरें डाली गई हैं, जिन्हें शमी की गर्लफ्रेंड्स बताया जा रहा है। हसीन जहां ने कथित तौर पर मोहम्मद शमी और उनकी गर्लफ्रेंड के बीच हुए संवाद के स्क्रीनशॉट भी पोस्ट किए हैं। हालांकि यह फेसबुक चैट करीब डेढ़ साल पुरानी (अक्टूबर 2016) की है। एक अन्य फोटो में शमी एक महिला के साथ खड़े नजर आ रहे हैं। उसे भी शमी की गर्लफ्रेंड बताया गया। इसी अकाउंट से पाकिस्तान के कराची की एक कथित प्रॉस्टीट्यूट की तस्वीरें भी डाली गईं। उसके संग चैट के कथित स्क्रीनशॉट भी इस पोस्ट में शेयर किए गए हैं।
हसीन जहां ने व्हाट्सएप चैट के स्क्रीनशॉट फेसबुक पर किए पोस्ट
इसी पोस्ट में लिखा है, यह **** है, पाकिस्तान के कराची में रहती है। वह एक वेश्या है और उसकी मेरे पति मो. शमी से चैट देखिए। मेरे फेसबुक के दोस्तों, शर्म हया बेच दिया है। इसके अलावा कथित तौर पर नागपुर की एक लड़की की तस्वीरें भी शेयर की जा रही हैं। इनमें व्हाट्सएप चैट के स्क्रीनशॉट्स भी पोस्ट किए गए हैं।
Also Read : दाऊद सरेंडर करने को तैयार, सरकार के सामने रखी ये शर्त…
‘शमी का कई लड़कियों संग अफेयर’
हम इन तस्वीरों की पुष्टि नहीं करते इसलिए पहचान छिपाने के लिए लड़कियों के चेहरे नहीं दिखा रहे हैं। पहली नजर में देखने पर यह मोहम्मद शमी को बदनाम करने का प्रयास नजर आता है। हालांकि एक वेबसाइट पर हसीन के कथित वकील मोहम्मद जाकिर हुसैन ने कहा है कि हसीन जहां के पास कई सबूत हैं कि उनके पति, मशहूर क्रिकेटर मोहम्मद शमी कई विवाहेत्तर संबंधों में शामिल हैं। उनका दावा है कि शमी का कई लड़कियों संग अफेयर है और उनमें से कुछ के साथ जिस्मानी संबंध भी।
‘दो साल से मुझे परेशान किया जा रहा है’
कथित वकील ने दावा किया, हसीन जहां ने यह भी आरोप लगाया कि दक्षिण अफ्रीका दौरे से लौटने के बाद, शमी ने उसके साथ बदतमीजी की। मैंने उन्हें अपने पति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की सलाह दी और अब वह यही कर रही हैं। हसीन जहां ने एक बयान में कहा है उनके साथ मारपीट की जाती थी। जहां ने कहा, दो साल से मुझे परेशान किया जा रहा था।
(साभार- जनसत्ता)