चलती कार में महिला से सामुहिक दुष्कर्म

0

हरियाणा के गुरुग्राम से एक 35 वर्षीया महिला को अगवा कर उसके साथ चलती कार में सामूहिक दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। आरोप है कि आरोपियों ने रात में उसके साथ दुष्कर्म किया तथा मंगलवार तड़के उसे उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा इलाके में फेंककर भाग गए। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में हुई। प्रतीत होता है कि आरोपियों ने रातभर इस वारदात को अंजाम दिया।

Also Read:छोटे पर्दे पर महिलाओं को मिले समानता:अपरा मेहता

रात करीब 8.30 बजे तीन लोगों ने गुरुग्राम जिले में सोहना इलाके स्थित उसके घर के पास से अगवा कर लिया था। वे उसे स्विफ्ट कार में ले गए और चलती कार में उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया तथा बाद में उसे ग्रेटर नोएडा के कासना क्षेत्र के पास वाहन से फेंक दिया।अधिकारी ने बताया कि ग्रेटर नोएडा और गुरुग्राम की पुलिस संयुक्त रूप से  इस घटना की जांच करेगी।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More