गांधी जयंती के मौके पर स्वतंत्र देव सिंह ने की सफाई, दिया यह संदेश

0

भारतीय जनता पार्टी का महात्मा गांधी जी की जयंती के अवसर पर सिंगल यूज प्लास्टिक से देश को मुक्त कराने का अभियान प्रारम्भ हो गया।

उत्तर प्रदेश में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने राजधानी लखनऊ में चौक चौराहे से पदयात्रा शुरू करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के आह्वान पर शुरू किये गये ‘फिट इंडिया प्लागिंग रन’ अभियान के तहत सड़कों से प्लास्टिक उठाने का काम किया।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने प्लास्टिक मुक्त भारत अभियान को आगे बढ़ाते हुए कहा कि आज देश हर्षोल्लास के साथ महात्मा गांधी जी की जयंती मना रहा है। महात्मा गांधी जी की सोच थी कि देश को स्वच्छ किया जाए, क्योंकि स्वच्छ भारत ही गरीबी और रोग से मुक्त हो पाएगा।

2014 में हुई थी स्वच्छ भारत मिशन की शुरुआत-

नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बनें तो उन्होंने सबसे पहले स्वच्छ भारत अभियान की शुरुआत की। 2 अक्टूबर 2014 को देशभर में एक राष्ट्रीय आंदोलन के रूप में स्वच्छ भारत मिशन की शुरुआत की गई थी, जो अब जन आंदोलन का रूप ले चुका चुका हैं।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि महात्मा गांधी मानते थे कि देश की सभी समस्याओं का समाधान तभी हो सकता है जबकि देश की जनता की उसमें सहभागिता हो।

स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आह्वान किया और देशवासी अपने देश को स्वच्छ करने के लिए चल पड़े।

कई कार्यकर्ता रहे मौजूद-

प्लास्टिक मुक्त भारत अभियान में प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के साथ प्रदेश सरकार के मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह मोती सिंह, चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित, महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा तथा कार्यक्रम संयोजक अनुराग मिश्रा अन्नू सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता साथ रहे।

यह भी पढ़ें: योगी सरकार के खिलाफ सपा का ‘पोल खोल’ अभियान

यह भी पढ़ें: भाजपा नेत्री ने आत्मदाह का किया प्रयास, देवबंद विधायक पर लगाया गंभीर आरोप

 

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More