पाकिस्तान में भारतीय महिला की जबरन शादी, मदद की लगाई गुहार

0

पाकिस्तान आतंक की सरजमी है, यह हम सब जानते हैं, इस आतंकी देश में कोई भी सुरक्षित नहीं है। ताजा वाकया एक एक भारतीय महिला की है। इस महिला की पहचान उज्मा के रूप में हुई है। उसने इस्लामाबाद अदालत में अपने पति ताहिर अली के खिलाफ याचिका दायर की है, उसने अपने पति पर प्रताड़ना और धमकाने का आरोप लगाया है। महिला ने मजिस्ट्रेट के समक्ष अपना बयान रिकॉर्ड कराया है।

Also read: ‘बाहुबली 2’ से पहले आ गई थी ‘बेटवा बाहुबली 2’, ट्रेलर देखकर रह जाएंगे दंग

पीड़ित महिला भारतीय उच्चायोग से भी मदद की गुहार लगाई है। महिला ने सोमवार को अदालत में आरोप लगाया कि पाकिस्तान में उसकी शादी जबरन बंदूक की नोक पर कराई गई। शौहर ताहिर अली उसे प्रताड़ित करता है और धमकियां देता है। इसलिए वह अपने देश भारत जाना चाहती है। महिला का बयान मजिस्ट्रेट के समक्ष रिकॉर्ड किया गया है। इससे पहले महिला के पति ने आरोप लगाया था कि उसकी पत्नी उजमा को भारतीय उच्चायोग में गायब कर दिया गया। वह वीजा के लिए अर्जी लेकर उच्चायोग गई थी।

उजमा ने अदालत में बताया कि वह भारत की रहने वाली है। वह पाकिस्तान आई थी। यहां पर जबरन शादी के दौरान ही उसके वीजा और अन्य कागजात छीन लिये गए थे। उसने कहा कि वह सुरक्षा के चलते भारतीय उच्चायोग नहीं छोड़ना चाहती।

उसे सुरक्षा के साथ वापस भारत जाने का इंतजाम किया जाए, जहां पर उसका परिवार है। उजमा के पति ताहिर अली ने सोमवार को सुबह भारतीय उच्चायोग में उससे मुलाकात की थी लेकिन बयान के वक्त वह अदालत में मौजूद नहीं था।

वहीं, नई दिल्ली में पाकिस्तान उच्चायोग ने मामले में बयान जारी करके कहा है कि उजमा को पाकिस्तान घूमने के लिए वीजा दिया गया था। उसकी अर्जी में पाकिस्तान में शादी की योजना के बारे में कुछ नहीं बताया गया था।

अर्जी में पाकिस्तान जाने की वजह रिश्तेदारों से मुलाकात बताई गई थी। उजमा ने पांच मई को भारत जाने के संबंध में इस्लामाबाद स्थित भारतीय उच्चायोग में अर्जी दी थी। उसी के सिलसिले में वह वहां गई और इसके बाद नहीं लौटी।

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More