सपना चौधरी के करीबी ने खोले उनसे जुड़े ये राज…

0

फोक सिंगर वीरपाल सिंह खरकिया अपनी गायकी से उतर भारत में बेटी बचाने व बेटी को आगे बढ़ाने का संदेश दे रहे हैं। उनकी रागनी- फर्क नहीं बेटा बेटी मै, मत ना तुम इंसान करो… पर दर्शकों की आंखें भर आती हैं। इतना ही नहीं सपना का  सपना चौधरी बनने का सपना भी वीरपाल सिंह खरकिया की बदौलत ही पूरा हुआ है। सपना वीरपाल खरकिया का ही तराशा हुआ नगीना है। इस बात को सपना व वीरपाल के करीबी ही जानते हैं।
सपना चौधरी पर ही घर चलाने का बोझ आन पड़ा
मगर भास्कर पड़ताल में पता लगा की दिल्ली (यूपी) की सपना आखिर हरियाणवी कैसे बनी। दिल्ली में जन्मी सपना चौधरी के पिता उत्तर प्रदेश से थे। पिता के देहांत के बाद तीन भाई बहनों में सबसे बड़ी सपना चौधरी पर ही घर चलाने का बोझ आन पड़ा। मगर उस समय दसवीं पास सपना आखिर घर को संभाले भी तो कैसे। बचपन से ही सपना को हरियाणवीं संस्कृति से काफी लगाव था। सपना अक्सर हरियाणवीं रागनियां सुनती थी। सपना 2010 में पहली बार खरक कलां गांव में वीरपाल सिंह से मिली।
also read :  गुजरात चुनाव के लिए कांग्रेस ने खेला ये दांव…
वीरपाल ने सपना के फाइनेंसियल कंडीशन को देखते हुए और दिल्ली जैसे बड़े शहर से होते हुए भी सपना का हरियाणवीं कल्चर के प्रति प्रेम देख उसे हरियाणा का पक्का साज ढोलक, तबला, हारमोनियम व कलाट पे तैयार करना शुरू किया। वीरपाल और सपना का पहला लाइव प्रोग्राम पूंडरी में 21 दिसंबर 2010 को हुआ। बस वहीं से शुरू हुआ हरियाणवीं रागनियों से सपना चौधरी का हरियाणवीं बनने का सिलसिला। उसके बाद वो किसी पहचान की मोहताज नहीं रही।
हरियाणवीं गानों व रागनियों पर खूब नचा रही है
सपना चौधरी के सबसे करीबी रहे वीरपाल खरकिया ने बताया कि हरियाणवीं रागनियों से हरियाणवीं बनी सपना चौधरी हरियाणा को अपना घर मानती है और भिवानी से उसका गहरा नाता रहा है। सपना की ही बदौलत आज बॉलीवुड सहित देश भर में हरियाणवीं गानों का क्रेज बढ़ा है। यहीं नहीं सपना चौधरी बिग बॉस सीजन 11 में धमाल मचा रखा है। हरियाणवी सिंगर और डांसर सपना चौधरी बिग बॉस में सभी कंटेस्टेंट को हरियाणवीं गानों व रागनियों पर खूब नचा रही है।
also read : रणवीर ने इस गजब स्टाइल से कहा लव यू कि शर्मा गईं दीपिका
बिग बॉस के शुभारंभ पर रै छोरी तू सै बड़ी बिंदास… हरियाणवीं गाने पर सपना चौधरी ने धमाकेदार एंट्री की थी। इस गाने पर बिग बॉस शो को होस्ट कर रहे  सलमान खान सपना संग खूब थिरके।वीरपाल सिंह खरकिया ने छोटी उम्र से खुद गायकी में अपने गुरु व बड़े भाई राजेंद्र सिंह खरकिया के मार्ग दर्शन से एक अलग पहचान बनाई। फोक सिंगर वीरपाल सिंह ने सपना को ही नहीं बल्कि हरियाणा की सबसे पहली स्टार गायिका अन्नु काद्यान को भी तैयार किया।  इसके बाद झज्जर से संगीता शर्मा, वीनू चौधरी, संगीता जांगड़ा, राकेश श्योराण, अंजली ठाकरान, दीपिका पंजाब, रेखा लांबा, बबली वर्मा, कोमल जाखड़ व छोटी सपना के नाम से प्रसिद्ध प्रिया चौधरी सहित अनेक बेटियों को सफलता की उन बुलंदियों तक पहुंचाया जिसकी उन्होंने कभी कल्पना भी नहीं की थी।
(साभार -दैनिक भास्कर)

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

 

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More