गुजरात चुनाव के लिए कांग्रेस ने खेला ये दांव…

0

कांग्रेस ने गुजरात विधानसभा चुनाव के दूसरे फेज के लिए रविवार को अपने 76 कैंडिडेट्स की तीसरी लिस्ट जारी होने के साथ ही पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बवाल शुरू कर दिया। अहमदाबाद में अपनी पंसद के कैंडिडेट का नाम कटने से नाराज कार्यकर्ताओं ने कई गाड़ियों में आग लगा दी। वहीं, गांधी नगर में चुनाव प्रभारी  अशोक गहलौत का पुतला जलाया और नारेबाजी की।
कांग्रेस ने वडगाम से अपना कैंडिडेट नहीं उतारा है
इस बीच दलित नेता जिग्नेश मेवाणी ने कहा कि वे बनासकांठा के वडगाम से निर्दलीय कैंडिडेट के तौर पर चुनाव लड़ेंगे। कांग्रेस ने वडगाम से अपना कैंडिडेट नहीं उतारा है। कांग्रेस के जनरल सेक्रेटरी ऑस्कर फर्नाडिस ने तीसरी लिस्ट जारी की। इस लिस्ट में 11 कैंडिडेट एसटी और 3 एससी कम्युनिटी से थे। इस लिस्ट में  दिग्विजय सिंह के दामाद प्रनन्जय दित्य सिंह परमार का नाम भी है। उन्हें पंचमहल जिले की लूणावडा से टिकट दिया गया है।
also read : रणवीर ने इस गजब स्टाइल से कहा लव यू कि शर्मा गईं दीपिका
पहले फेज में सौराष्ट्र और दक्षिण गुजरात की 89 सीटों के लिए वोट डाले जाएंगे। मध्य और उत्तर गुजरात की 93 सीटों पर दूसरे फेज में वाटिंग होगी। उधर, गुजरात कांग्रेस की स्पोक्सपर्सन रेखाबेन चौधरी ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। माना जा रहा है कि लिस्ट में नाम नहीं आने की वजह से उन्होंने यह फैसला किया है। गुजरात चुनाव के दूसरे फेज के लिए नॉमिनेशन फाइल करने का सोमवार को आखिरी दिन है।
कैंडिडेट्स की लिस्ट जारी की थी तब भी बवाल हुआ था
कांग्रेस अब तक 162 कैंडिडेट्स के नामों का एलान कर चुकी है। यानी 20 कैडिडेट्स के नामों का एलान बाकी है। बता दें कि राज्य में कुल 182 सीटों पर 9 और 14 दिसंबर को दो फेज में वोट डाले जाएंगे। 18 दिसंबर को नतीजों का एलान किया जाएगा। बता दें कि कांग्रेस ने 19 नवंबर को पहली लिस्ट में 77 कैंडिडेट्स की लिस्ट जारी की थी तब भी बवाल हुआ था।
13 कैंडिडेट्स की लिस्ट जारी की थी
हालांकि, तब बवाल   हार्दिक पटेल की पाटीदार अनामत आंदोलन समिति (पास) के नाराज कार्यकर्ताओं ने किया था। – उन्हें कांग्रेस से समझौते की उम्मीद थी, लेकिन आखिरी वक्त में हार्दिक के संगठन में फूट पड़ गई। कांग्रेस ने हार्दिक के दो साथियों ललित वसोया व अमित पटेल को टिकट दे दिया। इसके बाद पास कार्यकर्ताओं ने सूरत में कांग्रेस दफ्तर में तोड़फोड़ कर दी थी। कांग्रेस ने 20 नवंबर की रात 13 कैंडिडेट्स की लिस्ट जारी की थी। इस लिस्ट में 9 नई सीटों पर नामों का एलान किया गया था, जबकि 4 सीटों पर कैंडिडेट्स के टिकट बदले गए थे।
(साभार – दैनिक भास्कर)

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

 

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More