वाराणसी में बाढ़ ने मचाई तबाही, हजारों एकड़ फसल बर्बाद

0

वाराणसी में बाढ़ ने तबाही मचा रखी है। बाढ़ के चलते जिले में अब तक लाखों लोग प्रभावित हुए हैं। लोग अपने घरों को छोड़कर सुरक्षित जगहों पर शरण लये हुए हैं। बाढ़ ने किसानों को भी बर्बादी की कगार पर ला दिया है। किसानों की हजारों एकड़ फसल जलमग्न है।

सब्जी की खेती बर्बाद

वाराणसी में बड़े पैमाने पर सब्जी की खेती होती है। यहां से न सिर्फ आसपास बल्कि देश के दूसरे हिस्सों में भी जब्जी का निर्यात होता है, लेकिन गंगा में बाढ़ के चलते सब कुछ बर्बाद हो गया है। रोहनियां इलाके में सबसे अधिक तबाही मची है। किसानों के मुताबिक खेत से सब्जी निकलने का समय आया तब कुदरत ने ऐसा कहर मचाया है। रमना गांव के रहने वाले दुर्गा प्रसाद कहते हैं कि बाढ़ ने हमें सड़क पर ला दिया। कर्ज लेकर सब्जी की फसल लगाई थी दिन रात देखभाल कर रहे थे। लेकिन एक झटके में सब बर्बाद हो गया।

ये भी पढ़ें: बढ़ गए ‘प्याज’ के भाव, 100 रुपये तक जा सकता है रेट

विधायक ने जाना किसानों का हाल

किसानों का हाल जानने के लिए स्थानीय विधायक सुरेंद्र सिंह ने कई गांवों का दौरा किया। उनके साथ जिला प्रशासन के अधिकारी भी मौजूद थे। विधायक ने किसानों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा है किसानों की बर्बाद हुई फसल का उन्हें मुआवजा दिया जाएगा।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More